Fri Feb 13, 2026 | Updated 04:03 AM IST
herzindagi
what is e pantry in irctc know food booking tips and price

IRCTC की नई ई-पैंट्री सेवा क्या है? 20 रुपये से शुरू है मेन्यू, अब सीट पर आएगा गरमा-गरम खाना

कई बार ट्रेन में मिलने वाला खाना यात्रियों को पसंद नहीं आता, तो कभी स्टेशन पर रुकने का समय इतना ज्यादा कम होता है कि यात्री को उतरकर खाना खरीद पाना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए रेलवे की तरफ से ई-पैंट्री सेवा शुरू की गई है।
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 14:38 IST

रेलवे की तरफ से नई ई-पैंट्री सेवा शुरू की गई है, जिसमें खाने की सुविधा में बदलाव किया गया है। अक्सर लंबे रूट पर सफर करने वाले लोगों को खाने के लिए परेशान होना पड़ता है। लेकिन अब ट्रेन में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए, नया अपडेट लाया गया है। ध्यान रखें कि यह सुविधा अभी केवल 25 ट्रेनों में ही शुरू की गई है, इसलिए हर ट्रेन के यात्री इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे। भारतीय रेलवे द्वारा यह सुविधा यात्रियों को ज्यादा विकल्प देना, समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करना और खाने की क्वालिटी में सुधार लाना है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे की तरफ से लाई गई नई ई-पैंट्री सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप ट्रेन से सफर करती हैं, तो आपको भी इसके बारे में पता होना चाहिए।

ई-पैंट्री सेवा किन ट्रेनों में मिलेगी?

यह सेवा अभी केवल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ही जारी की गई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने इस नई डिजिटल सुविधा के लिए 25 ट्रेनों का चुनाव किया है। अगर आप इन ट्रेन में सफर करने का प्लान कर रही हैं, तो आपके लिए यह सुविधा सबसे काम की होगी। आप यात्रा से पहले ही अपने खाने की बुकिंग कर सकती हैं।

Indian Railways e-pantry

क्या मिलेगी सुविधा?

  • ई-पैंट्री सेवा की खासियत यह है कि आपको खाना आपकी सीट पर दिया जाएगा। आप ऑनलाइन ट्रेन में बैठने से पहले ही खाने का ऑर्डर बुक कर सकते हैं। इसमें आप टाइमिंग और सभी डिटेल्स डाल दें। इसके बाद जैसे ही आप ट्रेन में बैठेंगी, आपको आपके तय समय के अनुसार खाना मिल जाएगा।
  • ये सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन यात्रियों की टिकट बुकिंग में खाने की सुविधा नहीं होती। हालांकि, इस ट्रेन में पेंट्री की सेवा होती है, इसलिए कोई भी यात्री कभी भी खाना ऑर्डर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- जनरल डिब्बे के लिए अब प्लेटफॉर्म पर दौड़ने की जरूरत नहीं, इन साइन बोर्ड से पहले ही पता लग जाएगा कहां लगेगा कोच

online train food order

कैसे करें ऑनलाइन बुक?

  • इसके लिए यात्रियों को सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप मोबाइल ऐप भी यूज कर सकती हैं।
  • पहले टिकट बुक कर लें, इसके बाद बुक्ड टिकट हिस्ट्री सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको ई-पैंट्री ऑप्शन मिलेगा, यहां स्टैंडर्ड मील का चुनाव करें।
  • पेमेंट ऑनलाइन ही करना है।
  • खाने में जो भी चाहते हैं, उसका चुनाव करें और यात्रियों को एसएमएस या ईमेल के माध्यम से बुकिंग का मैसेज आ जाएगा।
  • यहां आपको मील वेरिफिकेशन कोड मिलेगा।
  • जब आप ट्रेन में पहुंच जाएंगी, तो रेलवे कर्मचारी खाना देने से पहले आपसे मील वेरिफिकेशन कोड की मांग करेगा।
  • मील वेरिफिकेशन कोड दिखाने के बाद खाना मिल जाएगा।
  • अगर किसी कारण खाना डिलीवर नहीं होता है, तो यात्रियों को रिफंड की सुविधा भी मिलेगी।

इसे भी पढे़ं- IRCTC ने बदला बुकिंग टाइम, आधार वेरिफाइड यूजर्स जान लें ऑनलाइन और ऑफलाइन रिजर्वेशन का समय

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।