Tue Mar 31, 2026 | Updated 04:53 AM IST HZ Awards 2026
irctc couple tour packages after ramadan 2026

पार्टनर के साथ बिताएं सुकून के पल, रमजान के बाद इन वादियों की सैर कराएगा IRCTC; जानें क्या है टिकट का प्राइस?

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) समय-समय पर अलग-अलग टूर पैकेज लेकर आता है। त्योहारों के समय लाइव होने वाले टूर पैकेज में अक्सर आपको डिस्काउंट भी देखने को मिलेंगे।
Editorial
Updated:- 2026-03-16, 16:49 IST

रमजान में कहीं घूमने-फिरने नहीं जा पाएं हैं, तो रेलवे ने आपके लिए खास टूर पैकेज लाइव कर दिया है। यह टूर पैकेज कपल्स के साथ-साथ परिवार के लिए भी अच्छा है, क्योंकि इसमें बच्चों के लिए भी खास सुविधा दी है। जो यात्री बजट में ट्रिप प्लान करने का सोच रहे हैं, वह इन टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं पर ध्यान से नजर डाल लें। क्योंकि, आपकी पूरी यात्रा की सुविधा रेलवे दे रहा है, तो आपको बजट के हिसाब से सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। बता दें कि रेलवे के कई टूर पैकेज खाने-पीने की सुविधा नहीं मिलती है, इसमें केवल घूमने के लिए गाड़ी, होटल और आने-जाने के लिए गाड़ी ही दी जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रमजान के बाद शुरू हो रहे कपल्स टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

चंडीगढ़ से शिमला

  • इस पैकेज की शुरुआत कालका और चंडीगढ़ से हो रही है।
  • पैकेज में आपको शिमला घुमाया जाएगा।
  • पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
  • 27 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है, एक ही बार आप यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम SHIMLA TOY TRAIN WEEKEND GETAWAY। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 16,965 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9,545 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8,255 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 5,675 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- होली के बाद सस्ते में करें गोवा की सैर, मात्र 15000 रुपये में रहने-खाने का खर्च भी शामिल, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

irctc couple tour packages after ramadan 2026

हैदरा बाद से ऊटी

  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • 24 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है और हर मंगलवार आप यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम ULTIMATE OOTY EX HYDERABAD । पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 33590 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18890 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 17170 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 8840 रुपये है।
  • बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देंगे।

इसे भी पढ़ें- मार्च में घूमने के लिए नहीं जोड़ने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, IRCTC ने मात्र 5000 में टूर पैकेज कर दिया है लाइव, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

Ooty tour package from Hyderabad

चंडीगढ़ से राजस्थान-गुजरात टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से हो रही है।
  • पैकेज में आपको आबू रोड, उदयपुर, वडोदरा, केवड़िया और अहमदाबाद घुमाने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
  • 27 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है, एक ही बार आप यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम CHANDIGARH TO RAJASTHAN AND GUJARAT। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 39,375 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 28,840 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 27,300 रुपये है।

Post-Ramadan travel deals

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।