
Indian Railway Rules: भारतीय रेलवे का भारत की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है। यह (indian railway) दुनिया के चौथे सबसे बड़े और व्यस्त रेलवे नेटवर्क में से एक है। हर दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में हजारों-लाखों यात्री ट्रेन में सफर करते हैं। इसकी वजह से आज हम लंबी दूरी को बहुत कम समय में पूरी कर लेते हैं। आज बहुत सी ऐसी ट्रेन चल रही हैं, जिनमें आपको अपने गंतव्य पर पहुंचने में पहले के मुकाबले काफी कम समय लगता है। ऐसे में रेलवे की ओर से यात्रियों का सफर काफी सुविधाजनक और आसान बन गया है।
वहीं ट्रेन में सफर करने से पहले हमें कुछ जरूरी बातें पता होना बेहद जरूरी होता है। आपको यदि रेलवे नियमों की पूरी जानकारी होगी तो आपकी यात्रा सुगम और आसान हो सकती है। अन्यथा आपको बीच सफर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई जरूरी नियम बनाता है, जिनका पालन करना हर यात्री के लिए अनिवार्य होता है। ऐसे में आज हम आपको भारतीय रेलवे से जुड़े 4 जरूरी नियम बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में हर यात्री को पता होना चाहिए।
आइए कुछ बिंदुओं के जरिए जान लेते हैं रेलवे द्वारा बनाए गए कुछ महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी।

यदि आपने किसी भी ट्रेन में रिजर्वेशन कराया है और आपको मिडिल की बर्थ मिली है। ऐसे में रिजर्वेशन लिए एक नियम निर्धारित होता है। इस बर्थ को आप रात में 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक ही खोल सकते हैं। इसके अलावा आप दिन में चाहे तो आप इस बर्थ को नहीं खोल सकते हैं। दरअसल, मिडिल बर्थ के खुलने से बाकि अपर और लोअर बर्थ वाले यात्रियों को बैठने में परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: रेलवे नियमों में हुआ बदलाव, ट्रेन टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी
इसके अलावा यदि आप रात के समय ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो टीटीई आपकी टिकट को रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक चेक नहीं कर सकता है। यह नियम भी भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया है। ताकि यात्रियों को सोने के दौरान परेशानी नहीं हो।
जिस तरह फ्लाइट में यात्रा करने के दौरान हमें सामान को एक निर्धारित भार (weight) के अनुसार ही ले जाने क इजाजत होती है। उससे ज्यादा होने पर हमें एक्स्ट्रा पैसा भरना पड़ता है। ठीक उसी तरह ट्रेन में भी यात्रा के दौरान सामान ले जाने के नियम हैं। अगर आप एसी फर्स्ट कोच में 70 किलो और टू और थ्री में 50 किलो से ज्यादा सामान नहीं ले जा सकते हैं। जबकि स्लीपर क्लास में 40 किलो से ज्यादा ले जाने की अनुमति नहीं है।
रेलवे की ओर से टिकट रिफंड को लेकर भी कई नियम हैं। जिसमें एक नियम के मुताबिक यदि आपकी ट्रेन स्टेशन पर 3 घंटे या उससे ज्यादा देरी से आ रही है तो ऐसे में आप रेलवे से अपनी टिकट का पूरा रिफंड ले सकती हैं। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर टीडीआर फाइल करना होगा।
ये भी पढ़ें: ट्रेन के कितने घंटे तक लेट आने पर यात्रियों को मिलता है रिफंड...जानें रेलवे का क्या है नियम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

