
इन दिनों हर महिला एक समस्या से जूझ रही है, वह है समय की कमी। जब से वर्क फ्रॉम होम व बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस एक साथ चलनी शुरू हुई हैं। अधिकतर महिलाओं को खुद के लिए ही समय नहीं मिल पा रहा है, तो वह बच्चों के लिए समय कैसे निकालें। वहीं दूसरी ओर, बच्चों को तो हमेशा ही अपने पैरेंट्स के टाइम की जरूरत होती है। खासतौर से, इस मुश्किल वक्त में जब बच्चे लंबे समय से घर में ही बंद हैं तो ऐसे में उन्हें अपने माता-पिता के अतिरिक्त प्यार व समय की आवश्यकता महसूस हो रही है। ऐसा ना होने की स्थिति में अधिकतर बच्चों में गुस्सा, चिड़चिड़ापन व मूड स्विंग्स आदि की समस्या देखी जा रही है। अब सवाल यह है कि एक मां जिसके कंधों पर इस समय चौतरफा जिम्मेदारियों का बोझ है, वह अपने बच्चे के लिए समय किस तरह निकालें और उसके साथ एक अच्छा वक्त किस तरह बिताएं। तो इसके लिए आपको बहुत अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे आसान टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप बच्चों के साथ मस्ती भी कर सकती हैं और इससे ना तो आपका काम प्रभावित होगा और ना ही समय की कमी खलेगी। तो चलिए जानते हैं इन आसान टिप्स के बारे में-

चूंकि इन दिनों आपके पास जिम्मेदारियां बहुत अधिक है और टाइम सीमित। ऐसे में टाइम मैनेजमेंट स्किल्स ही इस वक्त आपके सबसे अधिक काम आने वाली है। सुबह उठने के बाद आप एक बार अपने माइंड में या फिर पेपर पर अपने जरूरी कामों की लिस्ट बना लें। इसमें आप ऑफिस से लेकर घर का काम शामिल करें। साथ ही उसके लिए टाइम भी सुनिश्चित करें। ऐसा करने से आपका माइंड क्लीयर रहेगा कि आपको कितने समय क्या काम कंप्लीट करना है। जिसके बाद आपके लिए बच्चों के लिए टाइम निकालना भी अपेक्षाकृत आसान होगा।
इसे भी पढ़ें: अपने सेंसिटिव बच्चे को इन 5 तरीकों से रखें अनुशासित और खुश

अधिकतर महिलाएं सोचती हैं कि वह कम समय में काम करने के लिए एक साथ कई सारा काम कंप्लीट कर लें। लेकिन वास्तव में ऐसा करने से आप सिर्फ अपने समय को नष्ट कर रही हैं। एक साथ कई काम करने से आपका कोई भी काम नहीं हो पाता और सिर्फ मानसिक रूप से परेशान होती है। इसलिए एक समय में एक ही काम करें और बीच में ब्रेक के दौरान आप बच्चे के साथ खेल सकती हैं।

हो सकता है कि आपका शेड्यूल इतना पैक हो कि आपके लिए बच्चे के लिए अलग से समय निकाल पाना संभव ना हो। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप बच्चे को समय नहीं दे सकती या फिर उसके साथ मस्ती नहीं कर सकती। इस समय आपको थोड़ा स्मार्टनेस दिखानी है। आप बच्चे को अपने साथ कुछ एक्टिविटीज में शामिल करें। मसलन, अगर आप सुबह के समय एक्सरसाइज करती है तो अब अकेले एक्सरसाइज करने की जगह उसके साथ व्यायाम करें। या फिर कुकिंग के दौरान भी आप उसकी मदद ले सकती हैं। इस तरह बच्चे को भी अच्छा लगेगा। वहीं दूसरी ओर आपका काम भी आसान हो जाएगा। साथ ही इस तरह आपको अलग से बच्चे के लिए समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा घर के काम करते हुए भी आप बच्चे के साथ कुछ ओरल गेम्स खेल सकती हैं, जैसे वर्ड गेम आदि।
इसे भी पढ़ें: इन 4 Healthy Indian foods को मां खिलाए तो बच्चा चाव से खाए

अगर आप बच्चे के साथ दिन में महज 15 मिनट भी बिताती हैं तो इससे भी बच्चे को बेहद खुशी होती है। लेकिन वह 15 मिनट सिर्फ बच्चे के होने चाहिए। ऐसे में आप अपने शेड्यूल में से कुछ समय बच्चे के लिए चुरा सकती हैं। मसलन, अगर आपने अपना एक वर्क कंप्लीट किया है और आप 15-20 मिनट का ब्रेक ले रही हैं ता बेड पर लेटे-लेटे ही उसके साथ थोड़ी मस्ती कर सकती हैं या फिर फोन मे भी कुछ गेम्स खेल सकती हैं। (बच्चे को सिखाएं पैसे बचाने का हुनर) इस तरह आप दोनों ही रिचार्ज हो जाएंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।