ताजा या सूखा गोबर, पौधे में किसे डालना हो सकता है ज्यादा फायदेमंद? जानें सही तरीका

पौधों के लिए गोबर एक बेहतरीन जैविक खाद है, जो मिट्टी की हेल्दी और पौधों को पोषण देने में मदद करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि गमले में सूखा या ताजा किस प्रकार का गोबर डालना चाहिए।
image

खेत-खलिहान में लगे फसल से लेकर छोटे पौधे के लिए गोबर से बनी खाद का इस्तेमाल करते हैं। पौधों की वृद्धि के लिए गोबर एक बेहतरीन जैविक खाद है। यह न केवल पौधों को पोषण देने का काम करता है बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता का भी खास ख्याल रखता है। ऐसे में अधिकतर लोग गोबर से तैयार खाद को पौधों के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर मैं से आपसे पूछूं कि आप गमले में कौन सा गोबर डालती हैं, सूखा या गीला तो शायद आप थोड़े देर के लिए कंफ्यूज हो जाएंगी। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि कौन सा मिट्टी में कौन सा गोबर डालना ज्यादा बेहतर है।

गोबर से बनी कौन सी खाद डालना चाहिए?

गोबर का इस्तेमाल करते वक्त यह समझना बहुत जरूरी है कि हमें कौन सा गोबर डालना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सूखा और गीला गोबर दोनों के अपने अलग-अलग प्रभाव हो सकते हैं। ताजा गोबर को सीधे पौधों में डालने से वह खराब हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ज्यादा मात्रा में नाइट्रोजन होता है, जो पौधे को जला सकता है। साथ ही यह मिट्टी की अम्लीयता को बढ़ा सकता है, जो मिट्टी की अम्लीयता को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, ताजे गोबर में कई प्रकार के बैक्टीरिया भी होते हैं, जो पौधों की वृद्धि को नुकसान पहुंचता है।

सूखा गोबर क्यों करना चाहिए पौधे में इस्तेमाल?

Benefits of Cow Dung for Plants

गीले गोबर को सुखाने पर उसमें कम नाइट्रोजन होता है। धीरे-धीरे विघटित होते हुए यह मिट्टी में पोषक तत्वों को छोड़ता है, जिससे पौधों को लंबे समय तक फायदा मिलता रहता है। सूखा गोबर पौधे की वृद्धि और मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए मिट्टी में सूखा गोबर अधिकतर मामलों में पौधों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

गोबर इस्तेमाल करने का सही तरीका

How to Use Cow Dung as Fertilizer

ताजा गोबर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे किसी गड्ढे में डालकर सड़ने के लिए छोड़ दें। कम्पोस्टिंग से ताजे गोबर में मौजूद नाइट्रोजन और अन्य पोषक तत्व धीरे-धीरे विघटित होते हैं। साथ ही इसमें पौधों को जलाने वाले तत्व खत्म हो जाते हैं। इसके लिए इसे 2-3 महीने के बाद इस्तेमाल करें। सूखा गोबर को आप डायरेक्ट पौधों में डाल सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik, meta ai

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP