Sat Mar 14, 2026 | Updated 11:32 AM IST
herzindagi
How to protect Tulsi plant from pests naturally

Tulsi Care Tips: ₹1 की इस चीज से साल भर हरी-भरी रहेगी तुलसी

Simple And Cheap Tulsi Plant Care Hack: क्या आपके बगीचे में लगा तुलसी का पौधा मुरक्षा रहा है और लाख कोशिशों के बाद भी वह हरा-भरा नहीं हो रहा है? अगर हां, तो आप नीचे लेख में बताया गया 1 रुपये वाला तरीका आजमा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 14:25 IST

How To Protect Tulsi Plant From Pests Naturally: घरों में तुलसी का पौधा बहुत खास माना जाता है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाने वाली तुलसी लगभग हर आंगन या बालकनी में दिखाई पड़ जाती है, लेकिन कई बार सही देखभाल न मिलने से तुलसी की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधा सूखने लगता। अब ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि क्या करें?

अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी तुलसी सालभर हरी-भरी और स्वस्थ रहे, तो आज के लेख में हम आपको एक ऐसा सस्ता और आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जो इस काम में आपकी मदद करेगा।

तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के लिए क्या करें? (How To Keep Tulsi Plant Green All Year)

How to keep Tulsi plant green all year

तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के लिए मिट्टी की देखभाल जरूरी है। अक्सर तुलसी के सूखने का सबसे बड़ा कारण उसकी जड़ों में फंगस लगना होता है। पौधे को हरा-भरा रखने के लिए आप ₹1 का साधारण शैंपू पाउच इस्तेमाल कर सकती हैं। शैंपू में मौजूद हल्के तत्व मिट्टी में पनपने वाले छोटे कीड़ों और फंगस को कम करने में मदद करते हैं।

  • इसके लिए एक लीटर पानी लें।
  • अब इस में शैंपू की 4–5 बूंदें मिलाएं।
  • इसके बाद पानी को अच्छी तरह घोल लें।
  • अब इस घोल को हफ्ते में एक बार तुलसी की मिट्टी में थोड़ा-थोड़ा डालें।
  • ध्यान रखें कि ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल न करें, वरना पौधे की जड़ों को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Marigold Gardening Tips: गेंदे के पौधे में ज्यादा फूल पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, कलियों से भर जाएगी हर एक डाल

फिटकरी का घोल

  • तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के लिए चुटकी भर फिटकरी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके लिए एक लीटर पानी में थोड़ा सा फिटकरी पाउडर मिलाएं।
  • अब इस घोल को महीने में एक या दो बार तुलसी में डालें।
  • इससे मिट्टी साफ रहती है और कीट दूर रहते हैं।

तुलसी के पौधे को घना बनाने के लिए क्या करें? (How To Make Tulsi Plant Bushy)

Cheap gardening hacks for Tulsi

  • तुलसी को घना बनाने के लिए समय-समय पर उसकी टहनियों को हल्का सा तोड़ते रहें।
  • इससे नई शाखाएं निकलती हैं और पौधा घना बनता है।
  • साथ ही गमले की मिट्टी में 2–3 महीने में गुड़ाई करें।
  • तुलसी को रोज हल्का पानी दें। सुबह 3–4 घंटे की धूप में रखें।

इसे भी पढ़ें- Tulsi Plant Care Tips: फरवरी में मुरझा रही है तुलसी? अपनाएं ये असरदार टिप्स, जल्द हो जाएगी हरी-भरी

अगर आपकी तुलसी मुरझाई हुई है, तो आप इस तरीके को अपना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।