
क्या आप वजन कम करने के कई तरीके आजमाकर थक चुकी हैं, लेकिन कोई खास फर्क नजर नहीं आ रहा? अगर हां, तो प्रिया मुंजाल की यह इंस्पायरिंग जर्नी आपको जरूर मोटिवेट करेगी। मेहनत, आत्मविश्वास और मजबूत इरादों से उन्होंने न सिर्फ अपना वजन कम किया, बल्कि आज वह इंटरनेशनल फैशन मंच तक पहुंच चुकी हैं। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि उन्होंने 45 किलो वजन कैसे कम किया?
दो बच्चों की मां प्रिया मुंजाल का वजन एक समय 104 किलो तक पहुंच गया था, जिससे उनके आत्मविश्वास पर भी बुरा असर होने लगा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को बदलने का फैसला किया। उन्होंने अपने लाइफस्टाइल में तीन बड़े बदलाव किए-
इन्हीं आदतों की मदद से प्रिया ने 44 किलो वजन घटाकर 60 किलो तक का सफर तय किया।

प्रिया के अनुसार, उनका वेट लॉस किसी क्रैश डाइट का नहीं, बल्कि बैलेंस्ड लाइफस्टाइल का नतीजा है। मैंने अपने खाने में सब्जियां, ताजे फल, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज जैसे न्यूट्रिशन से भरपूर फूड्स को शामिल किया। प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूरी बनाकर मैंने अपनी बॉडी को नेचुरल तरीके से हेल्दी बनाने पर ध्यान दिया।
हिस्से को नियंत्रित करना भी मेरे लिए बहुत जरूरी था। मैंने एक साथ ज्यादा खाने के बजाय छोटे-छोटे और बार-बार मील्स लेना शुरू किया, जिससे मेरा मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहा और ओवरईटिंग से भी बचाव हुआ। इसके अलावा, पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना मेरी रूटीन का अहम हिस्सा बन गया, क्योंकि हाइड्रेशन न सिर्फ वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि स्किन और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी जरूरी है।
एक्सरसाइज के मामले में मैंने खुद को एक ही तरह की एक्सरसाइज तक सीमित नहीं रखा। मैंने रनिंग और साइक्लिंग जैसे कार्डियो को अपनी रूटीन में शामिल किया, ताकि कैलोरी बर्न हो सके और स्टैमिना बढ़े। इसके साथ ही, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की मदद से मसल्स बिल्ड करने पर भी ध्यान दिया, जिससे बॉडी टोन हुई और फैट लॉस तेजी से हुआ।
योग मेरे लिए सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ का सहारा भी बना। यह मुझे तनाव से दूर रखने, मन को शांत करने और खुद से जुड़े रहने में मदद करता है। योग के जरिए मैं खुद को ज्यादा बैलेंस्ड, पॉजिटिव और ग्राउंडेड महसूस करने लगी।

मेरे लिए यह सिर्फ वजन कम करने की जर्नी नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का सफर था। मैंने इसे कभी डाइट की तरह नहीं देखा, बल्कि एक ऐसी लाइफस्टाइल के रूप में अपनाया, जिसे मैं लंबे समय तक फॉलो कर सकूं।
अगर आप भी अपनी फिटनेस जर्नी शुरू करना चाहती हैं, तो याद रखें कि छोटे-छोटे बदलाव ही बड़े रिजल्ट लाते हैं।
प्रिया को नई पहचान तब मिली जब उन्होंने UMB Pageants में हिस्सा लिया और Mrs India 1st Runner-Up का खिताब जीता। इस उपलब्धि ने उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी।
यह भी पढ़ें- वेट लॉस या मसल गेन, इंडियन डाइट से सही प्रोटीन सोर्स चुनकर पूरे करें अपने फिटनेस गोल्स
प्रिया मुंजाल ने फेमस डिजाइनर चारू पराशर के कलेक्शन के लिए पेरिस और मिलान फैशन वीक जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर रैंप वॉक किया। उनके लिए यह एक सपने के सच होने जैसा था।
View this post on Instagram
प्रिया की कहानी सिर्फ वेट लॉस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, मेहनत और खुद पर भरोसा रखने की मिसाल है। वह कहती हैं कि यह सिर्फ वेट लॉस नहीं, बल्कि खुद को दोबारा पाने की जर्नी है। मैं चाहती हूं कि मेरी स्टोरी हर महिला को अपने सपनों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
यह भी पढ़ें- रिवर्स डाइटिंग बन चुकी है फिटनेस वर्ल्ड का नया ट्रेंड, जानिए वेट लॉस के बाद क्यों है जरूरी
सही सोच, संतुलित लाइफस्टाइल और लगातार मेहनत से किसी भी उम्र या परिस्थिति में खुद को बदला जा सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।