herzindagi
velvet suit designs for lohri 2026

Lohri Velvet Suit Designs: लोहड़ी पर पटाेला लुक पाने के ल‍िए पहनें ये वेलवेट सूट, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Lohri Velvet Outfit Ideas: हर साल 13 जनवरी को लोहड़ी (Lohri 2026) मनाई जाती है। इस द‍िन मह‍िलाएं खूबसूरत द‍िखने के ल‍िए मेकअप और आउटफि‍ट्स का खास ख्‍याल रखती हैं। अगर आप भी इस द‍िन सबसे सुंदर द‍िखना चाहती हैं तो ये लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के वेलवेट सूट पहन सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 17:07 IST

Velvet Suit Designs For Lohri 2026: लोहड़ी पंजाब‍ियों का फेस्‍ट‍िवल है। इस द‍िन मह‍िलाएं खूब सुंदर तरीके से तैयार होती हैं। ऊपर से Lohri 2026 तो साल का पहला त्योहार है। ऐसे में हर कोई इस द‍िन को खास बनाने के ल‍िए जोरों से तैयार‍ि‍यां कर रहा है। मह‍िलाओं की बात करें तो वो चाहती हैं क‍ि उनकी खूबसूरती, मेकअप और कपड़ों की हर कोई तारीफ करे। लोहड़ी ठंड में मनाई जाती है, ऐसे में महि‍लांए वेलवेट के सूट पहनना पसंद करती हैं।

वेलवेट सूट हमेशा से ही रॉयल और एलिगेंट चॉइस रहे हैं। खास बात तो ये है क‍ि इसे पहनने के बाद आपको ठंड का एहसास भी नहीं होगा। हम आपको कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के वेलवेट सूट द‍िखा रहे हैं ज‍िसे आप लोहड़ी पर पहन सकती हैं। इन्‍हें पहनकर आप एकदम पटोला लगेंगी। आइए देखते हैं लेटेस्‍ट ड‍िजाइन्‍स-

पोटली बैग के साथ परफेक्‍ट लुक देगा ये सूट (Vevet Suit For Lohri)

velvet suit designs for lohri 2026 (5)

ये ब्राइट येलो वेलवेट शरारा सूट लोहड़ी के फंक्शन के लिए एकदम चुलबुला और फ्रेश लुक है। इसके कुर्ते और शरारे के बॉर्डर पर लगा गोल्डन गोटा इसे अट्रैक्टिव बनाने का काम कर रहा है। आप इसे मैचिंग दुपट्टे और स्टाइलिश पोटली बैग के साथ कैरी कर सकती हैं। इस गेटअप में आप भीड़ में सबसे अलग दिखेंगी।

Image Credit- Pinterest/Attituded Maano

यह भी पढ़ें- Lohri Jewellery Ideas: लोहड़ी पर पहनें ये यून‍िक डि‍जाइन की ज्वेलरी, हर कोई कहेगा चक दे फट्टे

लोहड़ी की शाम के लिए परफेक्‍ट है ये सूट ड‍िजाइन (Lohri Suit Designs)

velvet suit designs for lohri 2026

ये ब्रोनिश-गोल्डन वेलवेट सूट लोहड़ी की शाम के लिए परफेक्‍ट रहेगा। अगर आप इसे पहनेंगी तो आपको रॉयल लुक म‍िलेगा। इसकी स्लीवलेस कुर्ती और नेकलाइन पर की गई बारीक कढ़ाई इसे क्लासी लुक दे रही है। इसके साथ हैवी वर्क वाला दुपट्टा पूरे गेटअप में चार चांद लगा रहा है। पटोला लुक पाने के लिए इसे हैवी झुमकों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Dua Khan

लोहड़ी पर खूब जमेगा गोलडन सूट (Latest Design Suits For Lohri)

velvet suit designs for lohri 2026 (1)

गोल्डन वेलवेट वाला सूट लोहड़ी की शाम के लिए एक एकदम रही रहेगा। इसका शाइनी फैब्रिक आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएगा। सूट के गले पर किया गया बारीक काम और इसके साथ कंट्रास्ट नेवी ब्लू वेलवेट दुपट्टा लुक को और भी रॉयल बना रहा है। आप जब इस तरह का सूट पहनें तो हैवी चोकर और मोजड़ी जरूर कैरी करें।

Image Credit- Pinterest/ShaadiWish Indian Wedding Planning

इस सूट से म‍िलेगा क्‍लासी लुक (Lohri Outfit Ideas)

velvet suit designs for lohri 2026 (2)

ये मस्टर्ड और डार्क ग्रीन वेलवेट का कॉम्बिनेशन लोहड़ी पर खूब जमेगा। अगर आप इसे पहनेंगी तो आपको क्लासी लुक म‍िलेगा। लंबे कुर्ते पर बारीक कढ़ाई और स्लीव्स पर कंट्रास्ट पैच इसे एक पटोला लुक दे रहे हैं। इसे आप हैवी झुमकों और जूती के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Fashion Addiction

जश्न में चार चांद लगाएगा ये सूट (Lohri 2026 Getup Ideas)

velvet suit designs for lohri 2026 (3)

ये वाइन या डार्क बैंगनी कलर का वेलवेट सूट लोहड़ी के जश्न के लिए एकदम सही रहेगा। इसके गले और बॉर्डर पर की गई सुनहरी जरदोजी या गोटा-पट्टी की कढ़ाई सबसे खास बना रही है। रॉयल लुक के ल‍िए ये एक परफेक्‍ट चॉइस हो सकती है। साथ में नेट का दुपट्टा इस हैवी सूटदपर कैरी कर सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Rupi M

गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला ये सूट परफेक्‍ट (Lohri Look)

velvet suit designs for lohri 2026 (4)

डार्क पर्पल कलर का ये वेलवेट सूट स‍िंपल होने के साथ-साथ क्‍लासी लुक भी देने का काम करेगा। इसके गले, स्लीव्स और पैंट के बॉर्डर पर की गई हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी इसे किसी भी पार्टी या लोहड़ी के फंक्शन के लिए परफेक्ट बना रही है। साथ में मैचिंग शीयर दुपट्टा और न्यूड हील्स इसके साथ पेयर क‍िया जा सकता है।

Image Credit- Pinterest/Andaaz Fashion UK

यह भी पढ़ें- Punjabi Chura Set For Lohri: लोहड़ी लुक को बनाना है अट्रैक्टिव, तो आउटफिट संग पहनें ऐसे पंजाबी चूड़ा सेट

तो अगर आप भी लोहड़ी पर सबसे अलग द‍िखना चाहती हैं तो वेलवेट सूट के ये ड‍िजाइंस सबसे परफेक्‍ट हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Sanskritigarg/Nameera by Farooq/Fashion Gala

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।