herzindagi
image

Lohri Jewellery Ideas: लोहड़ी पर पहनें ये यून‍िक डि‍जाइन की ज्वेलरी, हर कोई कहेगा चक दे फट्टे

हर साल 13 जनवरी को Lohri 2026 मनाई जाती है। इसके ल‍िए घरों में पहले से ही तैयार‍ियां शुरू कर दी जाती हैं। मह‍िलाएं सबसे खूबसूरत द‍िखने के ल‍िए कोई कोर कसर नहीं छोड़ती हैं। अगर आप अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो हम आपको यून‍िक ड‍िजाइन की ज्‍वेलरी द‍िखाने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 13:26 IST

Lohri 2026: लोहड़ी सिर्फ एक फेस्‍ट‍िवल नहीं बल्कि खुशियों, रंगों और सजने-संवरने का खास मौका होता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और ढोल की धुन पर डांस करते हैं। वहीं मह‍िलाएं अपने लुक को थोड़ा हटकर बनाना चाहती हैं। अगर आप भी लोहड़ी पर ट्रेडिशनल के साथ कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो सही ज्वेलरी आपकी पूरी लुक को खास बना सकती है।

हैवी ज्‍वेलरी की जगह आजकल लाइट, स्टाइलिश और पंजाबी टच वाली ज्वेलरी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। सही डिजाइन की ज्वेलरी पहनकर आप लोहड़ी के दिन सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं। हम आपको कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइन की ज्‍वेलरी द‍िखा रहे हैं।

ट्रेडिशनल गोल्ड चोकर

jewellery for lohri (1)

लोहड़ी पर पटियाला सूट या सिल्क साड़ी के साथ ये एंटीक गोल्ड चोकर बेहतरीन लगेगा। इसमें छोटे-छोटे सुनहरे झुमके नुमा मोती और रेड स्‍टोन का काम क‍िया गया है। यही इसे बहुत ही रॉयल लुक दे रहा है। ये ज्वेलरी आपके पारंपरिक पहनावे में चार चांद लगा देगी और हर किसी की नजर आप पर ही टिक जाएगी।

यह भी पढ़ें- Gold Tops Earring: रोजाना पहनने के ल‍िए परफेक्‍ट हैं ये गोल्ड टॉप्स इयररिंग, देखें ड‍िजाइंस

मॉडर्न फ्यूजन नेकलेस

jewellery for lohri

अगर आप लोहड़ी पर कुछ अलग और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो ये ब्लैक थ्रेड और कुंदन वर्क वाला नेकलेस आपके ल‍िए एकदम सही रहेगा। इसमें बीच में लगा बड़ा गोल पेंडेंट और रंग-बिरंगे स्टोन इसे बहुत ही यूनिक लुक दे रहे हैं। इसे आप डार्क कलर के सूट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

बोहो-स्टाइल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी

jewellery for lohri (4)

अगर आप लोहड़ी पर हैवी ट्रेड‍िशनल गहनों से हटकर कुछ कूल ट्राई करना चाहती हैं, तो ये बोहो-स्टाइल नेकलेस एकदम सही रहेगा। इसमें रंग-बिरंगे स्‍टोन, छोटे सिक्के और नक्काशीदार पेंडेंट का बहुत ही सुंदर तरीके से इस्तेमाल किया गया है। इसे आप अपनी उंगलियों में ढेर सारी मैचिंग रिंग्स के साथ पहनकर एक बंजारन या मॉडर्न एथनिक लुक पा सकती हैं।

क्लासिक मीनाकारी झुमके

jewellery for lohri (2)

लोहड़ी के जश्न के लिए ये गोल्डन झुमके आपके ल‍िए परफेक्‍ट रहेंगे। इन पर किया गया बारीक मीनाकारी का काम और हरे-लाल रंगों का कॉम्‍ब‍िनेशन इन्‍हें सबसे खूबसूरत बना रहा है। इन्हें आप किसी भी हैवी सूट या शरारा ड्रेस के साथ पहन सकती हैं, ये आपके चेहरे की चमक को और बढ़ा देंगे।

यह भी पढ़ें- Oxidized Earrings Latest Design: शाद‍ियों में हर ड्रेस के साथ मैच करेंगी ये ऑक्‍सीडाइज्‍ड इयरर‍िंग्‍स, देखें ट्रेंड‍िंग ड‍िजाइंस

रॉयल गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी

jewellery for lohri (3)

अगर आप लोहड़ी में सबसे अलग और रॉयल दिखना चाहती हैं, तो ये गोल्डन टेम्पल ज्वेलरी सेट परफेक्‍ट रहेगा। इसमें नेकलेस पर बने बारीक फूल और लटकते हुए गोल्‍डन दाने इसे खास बना रहे हैं। इसके साथ मिलने वाले मैचिंग झुमके आपके पूरे लुक को कंप्लीट करेंगे। इसे सिल्क के सूट या बनारसी दुपट्टे के साथ कैरी कर सकती हैं।

तो अगर आप भी लोहड़ी पर सबसे अलग द‍िखना चाहती हैं ताे यहां से ज्‍वेलरी आइड‍ियाज ले सकती हैं। इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।