herzindagi
daily wear payal designs

Daily Wear Payal Designs: रोज पहनने के लिए चाहिए खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाइंस

अगर आप रोज पहनने के लिए हल्की, आरामदायक और स्टाइलिश पायल तलाश रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां डेली वियर के लिए स्टोन वाली पायल, लटकन डिजाइन, मल्टीकलर पर्ल और ऑक्सिडाइज पायल जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइंस बताए गए हैं। ये पायल न सिर्फ पैरों की खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि घर से लेकर ऑफिस तक पहनने के लिए भी परफेक्ट हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-25, 09:28 IST

पैरों पायल पहन ली जाए तो पैरों की खूबसूरती बढ़ जाती है। मगर डेली वियर के लिए पैरों में बहुत भारी पायल नहीं पहनी जा सकती है। ऐसे में आप लाइटवेट पायल पहन सकती हैं और इस तरह की पायल आप न केवल घर पर बल्कि ऑफिस आदि में भी पहन सकती हैं। आपको बाजार में डेली वियर की पायल में ढेरों डिजाइंस मिल जाएंगी। चलिए हम आपको आज पायल के कुछ बेहतरीन डिजाइंस दिखाएंगे, जिनमें से कुछ तो मिलती जुलती डिजाइंस आपको बाजार में मिल ही जाएंगी।

मोर वाली पायल डिजाइन

मोर के आकार की छोटी और बड़ी डिजाइन वाली पायलें पारंपरिक लुक के लिए परफेक्ट हैं। यह पायल हर कदम पर हल्की घंटियों की मधुर आवाज देती है और आपके पैरों को खास बनाती है।

mor payal design

पतली चेन वाली पायल डिजाइन

पतली चेन वाली पायलें सरल और स्टाइलिश लुक के लिए बेहतरीन हैं। यह पायल रोजमर्रा के पहनावे के साथ भी आसानी से मैच हो जाती है और हल्की आवाज देती है।

chain payal design

घुंघरू वाली पायल डिजाइन

घुंघरू वाली चांदी की पायल दिखने में बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल होती है। चलते समय इसकी हल्की-हल्की छनक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है और यह एथनिक आउटफिट के साथ खासतौर पर अच्छी लगती है।

ghungru payal

ऑक्‍सीडाइज चांदी की पायल डिजाइन

ऑक्‍सीडाइज चांदी की पायल आजकल काफी ट्रेंड में हैं और ये बहुत ही क्लासी लुक देती हैं। इन्हें आप कुर्ती, साड़ी या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ रोजाना भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।

payal (2)

कड़ा पायल डिजाइन 

बाजार में नए डिजाइन वाली कड़ा पायल भी आ रही हैं, जो दिखने में बहुत ट्रेंडी लगती हैं और इन्‍हें वियर करना भी मुश्किल नहीं होता है। आप इसे ट्रेडिशनल और वेस्‍टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। इस तहर की पायल में आपको लाइट और हैवी वेट पायल मिल जाएंगी। इसमें आपको चांदी की पायल और ऑक्‍सीडाइज चांदी की पायल दोनों ही मिल जाएंगी। 

kada payal

स्‍टोन वाली पायल

आपको बाजार में चांदी की कुछ ऐसी पायलें मिल जाएंगी, जिनकी चेन पतली होगी और एक सुंदर सा स्‍टोन उसकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा। इस तरह की पायल में आपको तरह-तरह के डिजाइंस मिल जाएंगे और इन्‍हें आप डेली वियर में पहन सकती हैं। स्‍टोन वर्क वाली पायल में आपको घुंघरू चाहिए, तो वह भी आप लगवा सकती हैं। हालांकि, जो लोग रोज ऑफिस जाते हैं, उन्‍हें बिना घुंघरू लगी पायल ही कैरी करनी चाहिए।

beautiful payal designs for women

लटकन वाली पायल डिजाइन

आप पैरों में लटकन पायल भी रोजमर्रा में पहन सकती हैं। यह दिखने में ट्रडिशनल लगती हैं, मगर इनमें कुछ ऐसी डिजाइंस भी आ रही हैं, जो एस्‍थेटिक दिखती हैं और आप इन्‍हें एथनिक के साथ-साथ आप वेस्‍टर्न के साथ भी पहन सकती हैं। इनमें कलरफुल मीना वर्क, स्‍टोन और जरकन वर्क देखने को मिल जाएगा, जो पायल की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा होगा।

यह भी पढ़ें- Ghungroo Payal Designs: पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहलें घुंघरू डिजाइन वाली पायल, देखें डिजाइंस

payal designs for women

चांदी की मल्‍टीकलर पर्ल वाली पायल डिजाइन

आपको बाजार में स्‍लीक सी चांदी की पायल मिल जाएंगी, जिसमें छोटे-छोटे कलरफुल मोती की लटकन होगी। डेली यूज में पहनने के लिए इस तरह की पायल बेस्‍ट होती हैं। यह डिजाइनर एंक्‍लेट की तरह लगती हैं और इन्‍हें आप घर से लेकर ऑफिस तक कहीं भी पहन सकती हैं।

daily wear payal designs

ऑक्सिडाइज पायल डिजाइन

आजकल ऑक्सिडाइज पायल का ट्रेंड बहुत जोर-शोर से बाजार में देखा जा रहा है। यह पायल डल फिनिशिंग की होती हैं। यह दिखने में बहुत ज्‍यादा मॉर्डन नजर आती हैं। आप इन्‍हें भी डेली यूज में पहन सकती हैं। इनमें आपको एक ढेरों डिजाइंस मिलेंगी, जो सिंपल और खूबसूरत दोनों होंगी।

यह भी पढ़ें- Dori Payal Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे इस तरह के डोरी पायल डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

daily use chandi ki payal

तो अगर आप भी अपने लिए डेली यूज वाली चांदी की पायल तलाश रही हैं, तो ऊपर दिखाए गए डिजाइंस पर आपको जरूर फोकस करना चाहिए। यह डिजाइंस और जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
रोजाना पहनने के लिए कौन सी पायल डिजाइन बेस्ट रहती है?
डेली वियर के लिए सिंपल चांदी की पायल या ऑक्सीडाइज पायल सबसे अच्छी रहती है। ये हल्की होती हैं और हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं।
घुंघरू वाली पायल रोज पहन सकते हैं या नहीं?
अगर घुंघरू ज्यादा भारी नहीं हैं, तो इन्हें रोजाना भी पहना जा सकता है। हालांकि ऑफिस या ज्यादा भागदौड़ वाले दिन सिंपल पायल बेहतर रहती है।
ऑक्सीडाइज पायल किन आउटफिट्स के साथ अच्छी लगती हैं?
ऑक्सीडाइज चांदी की पायल कुर्ती, साड़ी, सूट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बहुत खूबसूरत लगती हैं। ये एथनिक लुक को और निखार देती हैं।
कौन-सी मटेरियल की पायल रोज पहनने के लिए सही रहती है?
स्टेनलेस स्टील, चांदी, या हल्की मेटल एलॉय की पायल डेली वियर के लिए सबसे बेहतर हैं। ये टिकाऊ होती हैं और त्वचा पर एलर्जी भी कम करती हैं।
डेली वियर पायल चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
1- वजन हल्का हो2- ऐडजस्टेबल हो ताकि आरामदायक फिट मिले3- डिजाइन सिंपल और स्टाइलिश हो, ताकि रोजाना पहन सके4- मटेरियल स्किन-फ्रेंडली और टिकाऊ हो
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।