Wed Apr 15, 2026 | Updated 03:29 AM IST
image

पार्लर में पेडीक्योर के बजाय, रसोई की इन चीजों से कम करें हाथों की टैनिंग; ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें सस्ता तरीका

अगर आप भी गर्मी में होने वाली टैनिंग की वजह से काफी परेशान रहती हैं, तो फिजूल खर्च के बजाय आप एक खास उपाय आजमाकर हाथों से टैनिंग को कम कर सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक खास पेस्ट का इस्तेमाल कर आप अपने हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 18:59 IST

गर्मी के मौसम में टैनिंग होना एक आम समस्या है। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम में होने वाली टैनिंग की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं और टैनिंग को कम करने के लिए कई तरह के उपाय भी आजमाती हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने हाथों से टैनिंग को कम कर सकती हैं और खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।

टैनिंग कम करने के लिए खास होममेड पेस्ट

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि टैनिंग को कम करने के लिए और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं पार्लर जाकर पैसे खर्च कर अपनी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और टैनिंग को कम करने के लिए पार्लर जाती हैं, तो अब आप कम खर्च में घर पर रहकर ही अपने हाथों से टैनिंग को कम कर सकती हैं। इसके लिए आप एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2026-04-14T180653.277

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- Herbal Face Pack at Home: चिलचिलाती गर्मी में झुलस गई है स्किन? घर पर बनाएं ये हर्बल फेस पैक, टैनिंग होगी दूर

पेस्ट बनाने का तरीका

  • इस खास पेस्ट को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में चंदन पाउडर निकाल लें।
  • अब इसमें थोड़ा टमाटर का पल्प मिलाएं।
  • दोनों को मिक्स करें और थोड़ा नींबू का रस मिला दें।
  • अब आप इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

    1 - 2026-04-14T180655.633

  • आपका एक खास पेस्ट बनकर तैयार है।
  • इसे आप एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इससे हाथों की टैनिंग कम होगी साथ ही हाथ खूबसूरत बनेंगे।
  • आप इसे हाथों के अलावा पैर, गर्दन और घुटनों के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।  

यह भी पढ़ें- महंगा Pedicure Pack खरीदने के बजाय पैरों में लगाएं ये होममेड पेस्ट, मिनटों में दूर होगी टैनिंग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।