Wed Apr 15, 2026 | Updated 05:31 AM IST
image

Self-Makeup Tips: पार्लर जाने का नहीं है समय? किसी भी इवेंट के लिए घर पर ऐसे करें प्रोफेशनल मेकअप, यहां देखें टिप्स

Self-Makeup Tips: अगर आप भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हर महीने पार्लर जाती हैं, तो अब फिजूल खर्च के बजाय आप घर पर रहकर कुछ चीजों को शामिल कर अपने हाथों से टैनिंग को कम कर सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप अपने हाथों से टैनिंग को कम कर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 19:34 IST

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और किसी भी फंक्शन या इवेंट में गॉर्जियस लुक पाने के लिए अगर आप भी मेकअप करती हैं, तो आज इस खबर में हम आपको मेकअप आर्टिस्ट की मदद से कुछ ऐसे आसान मेकअप टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप घर पर रहकर ही आसानी से प्रोफेशनल मेकअप कर अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।

पार्लर जैसा मेकअप घर पर कैसे करें

अगर आपको भी मेकअप करना बहुत पसंद है और आप किसी भी इवेंट या फंक्शन में जाने से पहले मेकअप जरूर करती हैं, तो अब आप मेकअप आर्टिस्ट के बताएं कुछ टिप्स को फॉलो कर घर पर ही पार्लर जैसा मेकअप आसानी से कर सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा। अगर आप आसानी से घर पर ही मेकअप कर लेंगी, तो इससे आपको पार्लर में फिजूल खर्च करने की भी जरूरत नहीं रहेगी। आप कम खर्च में ही चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए मेकअप आर्टिस्ट से जानते हैं इसके बारे में।

2 - 2026-04-13T185801.941

मेकअप आर्टिस्ट से जानें आसान टिप्स

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की सेकंड ओनर एवं मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट छाया जी, जिन्हें मेकअप का करीबन 7 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि हर महिला को मेकअप का बहुत शौक होता है। ऐसे में आप भी घर पर रहकर आसानी से मेकअप करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। जैसे -

यह भी पढ़ें- स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करने के लिए घर पर तैयार करें खास मॉइस्चराइजर क्रीम, एक्सपर्ट से जानें आसान तरीका

इन टिप्स को करें फॉलो

आप अगर दिन के किसी इवेंट में शामिल होने वाली हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप करने का सोच रही हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • फिर सनस्क्रीन या मॉइस्चराइजर को चेहरे पर लगाएं।
  • इसके बाद आप कंसीलर से मेकअप कर सकती हैं।
  • कंसीलर को रगड़ें नहीं, बल्कि ब्यूटी ब्लेंडर से चेहरे पर डैब करें।

    1 - 2026-04-13T185806.501

  • इसके बाद आप लूज पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर से सेट करें।
  • अब आप गालों पर हल्का सा ब्लश लगाएं और आईब्रो पेंसिल से आइब्रो को शेप दें।
  • आप चाहें तो आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए काजल और मस्कारा लगा सकती हैं।
  • इसके बाद आप न्यूड या कोई लाइट शेड की लिपस्टिक लगा लें। 

यह भी पढ़ें- Homemade Coffee Moisturizer: किचन में रखी कॉफी से मिनटों में बनाएं मॉइस्चराइजर, स्‍क‍िन रहेगी हाइड्रेटेड

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIK

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।