Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:10 AM IST HZ Awards 2026
How to get glowing skin at home

घर की रसोई में छिपी है ₹15 की ये चीजें, जो चेहरे को बना देंगी शीशे जैसा चमकदार

चेहरे पर निखार लाने के लिए लड़कियां महंगा पार्लर ट्रीटमेंट करवाती हैं और कई बार पैसे खर्च करने के बाद भी चेहरे पर निखार नहीं आ पाता है या फिर कुछ दिनों में चेहरा फिर डल और बेजान नजर आने लगता है। इस देसी नुस्खे से आप घर में ₹15 में नेचुरल ग्लो पा सकती हैं।      
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 19:29 IST

खूबसूरत दिखने की चाहत तो हम सभी को होती है, लेकिन अगर चेहरा डल और बेजान नजर आने लगे, तो हम मायूस हो जाते हैं। कई बार चेहरे पर निखार लाने के लिए हम मंहगे प्रोडक्ट्स और पार्लर के ट्रीटमेंट की मदद लेते हैं, लेकिन कुछ खास असर नजर नहीं आता है या चेहरे पर ग्लो तो आता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद चेहरा फिर से अपनी चमक खोने लगता है और अगर आप केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, तो स्किन को नुकसान पहुंचता है। ऐसें में दादी-नानी के बताए नुस्खे बहुत काम आ सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही फेस मास्क के बारे में बता रह हैं, जिसकी मदद से पार्लर के ट्रीटमेंट के बिना भी आपका चेहरा शीशे की तरह चमकने लगेगा। इस बारे में ब्यूटी, हेल्थ और स्किनकेयर एक्सपर्ट सोनू जानकारी दे रही हैं।

कॉफी और हल्दी फेस मास्क से दमकेगा चेहरा

uterus damage symptoms women should not ignore

  • हल्दी और कॉफी दोनों की चेहरे की अंदर से सफाई करती हैं। ये दोनों स्क्रबिंग एजेंट की तरह काम करते हैं।
  • इस फेस मास्क को लगाने से डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
  • ये फेस मास्क एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इससे स्किन की डलनेस दूर होती है।
  • इससे स्किन पर निखार आता है और चेहरे की नमी वापस लौट आती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि ये मास्क स्किन में चमक लाता है।
  • ये मास्क एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इससे दाग-धब्बे कम होते हैं, टैनिंग दूर होती है और चेहरे पर निखार आता है।
  • ये मास्क त्वचा में कसाव लाने और एजिंग के साइन्स को दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- च‍िलच‍िलाती गर्मी में भी स्‍क‍िन को ठंडक पहुंचाएगा ये Ice Cube, चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

घर पर कैसे तैयार करें फेस मास्क?

homemade face mask

  • आपको 1 चम्मच कॉफी पाउडर लेना है।
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर को हल्का सा भून लें।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • इसे मिक्स करने के लिए कुछ चम्मच दूध मिलाएं।
  • आपका फेस पैक तैयार है।
  • इसे लगभग 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
  • आप हफ्ते में 2-3 बार इसे लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Cream: ₹10 में घर पर बनाएं गर्मियों वाली ये क्रीम, चेहरे की डलनेस हाेगी कम


अगर आप भी नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो इस सस्ते फेस मास्क से चुटकियों में आपकी मुश्किल बिना ज्यादा खर्चे के हल हो सकती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।