Wed Feb 25, 2026 | Updated 04:00 AM IST
herzindagi
image

Homemade Bleach: घर पर ऐसे बनाएं खास नेचुरल ब्लीच, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

Homemade Bleach: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी ब्लीच करवाती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम खर्च में आसानी से असरदार ब्लीच तैयार कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसे बनाने का आसान और सरल तरीका। 
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 20:06 IST

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के प्रयास करती है। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं हर महीने पार्लर जाकर काफी पैसा खर्च भी करती है, लेकिन इससे अधिकतर महिलाओं की जेब खर्च पर असर पड़ सकता है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप कम खर्चे में घर पर ही चेहरे का नेचुरल ब्लीच कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।

घर पर ऐसे बनाएं ब्लीच

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि चेहरे पर पिम्पल भी हो जाए, तो इससे अधिकतर महिलाएं परेशान हो जाती है। ऐसे में वे अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए हर महीने अलग-अलग तरह के ब्लीच करवाती है और इससे उनकी जेब खर्च पर भी असर पड़ सकता है। अगर आप भी घर पर रहकर नैचुरली ब्लीच करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर ब्लीच कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

inside (74)

ब्लीच बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- बिना केमिकल.. घर पर इन नेचुरल चीजों से करें ब्लीच, स्किन पर आ सकता है जबरदस्त निखार

ब्लीच करने का तरीका

  • ब्लीच बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा निकाल लें।
  • उसमें थोड़ा नींबू का रस और थोड़ा शहद मिक्स कर दें।
  • अब रोज वॉटर डालकर इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर फेंट लें।
  • आप इसे अपने चेहरे और गर्दन पर कम से कम 40 मिनट के लिए लगाकर रखें।
  • जब यह सूख जाएं, तब आप हल्के हाथों से चेहरे की ओर गर्दन की मसाज कर सकती हैं।

    inside (73)

  • ध्यान रहे, जब भी ब्लीच का इस्तेमाल करें, तो पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • यह चेहरे से टैनिंग हटाने में मदद करेगा और स्किन को मुलायम बनाएगा।
  • ब्लीच करने के तुरंत बाद धूप में जाने से बचे और किसी भी तरीके के केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

यह भी पढ़ें- चेहरे पर लगा रही हैं ब्लीच तो एक्सपर्ट के इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIK 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।