Sun Apr 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST
coffee face pack for tanning

महंगे प्रोडक्ट छोड़िए, ₹5 की इस चीज से 7 दिन में दूर करें Tanning और पाएं बेदग त्‍वचा

Skin Tanning Removal Treament: टैनिंग के कारण चेहरे काला और भद्दा नजर आ रहा है, तो एक्‍सपर्ट द्वारा बताए गए इस 5 रुपये वाले नुस्‍खे को एक बार जरूर ट्राई करके देखें। इसे बानाने की सरल विधि आप लेख में पढ़ सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 21:16 IST

Tanning Removal At Home: तेज धूप के कारण गर्मियों में टैनिंग होना बहुत ही आम बात है, मगर यह टैनिंग अगर चेहरे पर हो जाए तो बहुत ही खराब लगता है। टैनिंग को दूर करने के लिए बहुत सारे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स आपको बाजार में मिल जाएंगे, मगर इनसे टैनिंग दूर हो जाएगी इसकी गारंटी हम नहीं दे सकते हैं। हालांकि, आप घर पर भी कुछ आसान नुस्‍खों को अपनाकर टैनिंग की समस्‍या से निजात पा सकती हैं। ऐसी ही एक चीज के बारे में हमें दिल्‍ली स्थित एल्‍प्‍स इंस्‍टीट्यूटी ऑफ स्किन एंड हेयर की फाउंडर एंव ब्‍यूटी एक्‍स्‍पर्ट डॉक्‍टर भारती तनेजा ने बताया। वह कहती हैं, " मात्र 5 रुपये की कॉफी का एक पाउच आपकी इस समस्‍या को हल कर सकता है, बस 7 दिन तक आप इससे फेस पैक तैयार करें और चेहरे पर लगाएं।"

डॉक्‍टर भारती हमें इस खास होममेड टैनर रिमूवल फेस पैक को बनाने की सामग्री और विधि भी बता रही हैं।

टैन रिमूवल फेस पैक बनाने की सामग्री

  • 1 छोटा 5 रुपये वाला कॉफी पाउडर का पाउल
  • 1 छोटा चम्‍मच शहद
  • 5 बूंद नींबू का रस

टैन रिमूवल फेस पैक बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें कॉफी पाउडर, नींबू का रस और शहद मिक्‍स करें।
  • इससे एक दरदरा पेस्‍ट तैयार होगा, जो एक स्‍क्रब की तरह नजर आएगा।
  • अब आप इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक चेहरे को आहिस्‍ता-आहिस्‍ता स्‍क्रब करें।
  • 10 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें और फिर चेहरे को वॉश कर लें।
  • 7 दिन तक अगर आप रोजाना इस होममेड टैन फेस पैक को चेहरे पर लगाती हैं, तो आपको बहुत जल्‍दी अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Alum Water Uses for Face: फिटकरी के पानी का ये 2 मिनट वाला नुस्खा देगा बेदाग और जवां त्वचा; जानें सही तरीका

skin tanning removal treament

टैन रिमूवल फेस पैक के फायदे

  • गर्मियों के मौसम में अगर आपको सन टैनिंग हो रही है, तो इस फेस पैक को लगाने से आपके चेहरे की टैनिंग 90 प्रतिशत तक कम हो सकती है। दरअसल, कॉफी बहुत ही अच्‍छा प्राकृतिक स्किन एक्‍सफोलिएटर होता है। इसे चेहरे पर लगाने से डेड‍ स्किन रिमूव होती है और टैनिंग कम होती है।
  • इस फेस पैक में शहद भी मिला है, जिसमें नेचुरल ब्‍लीचिंग एलिमेंट्स होते हैं। इससे भी आपके चेहरे की त्‍वचा की टैंनिंग कम होती है।
  • नींबू का रस भी विटामिन-सी से भरपूर होता है और त्‍वचा को निखारने का काम करता है, मगर नींबू के रस को ज्‍यादा मात्रा में और डायरेक्‍ट कभी भी स्किन पर नहीं लगाना चाहिए, इससे त्‍वचा में जलन और टैनिंग बढ़ सकती है।

tanning removal at home

नोट- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको इस तरह के किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले स्किन एक्‍सपर्ट से बात करनी चाहिए और स्किन पैच टेस्‍ट करने के बाद ही इसका इस्‍तेमाल करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- महंगे साबुन से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से रोज धोएं चेहरा; आएगा गजब का निखार

यदि आपको जानकारी पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।