Sat Apr 4, 2026 | Updated 01:38 AM IST HZ Awards 2026
washing face with multani mitti daily benefits

महंगे साबुन से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से रोज धोएं चेहरा; आएगा गजब का निखार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा का निखार बनाए रखना मुश्किल है। महंगे केमिकल युक्त साबुन की बजाय मुल्तानी मिट्टी सस्ता और नेचुरल उपाय है। डॉ. आंचल के अनुसार, यह त्वचा की गहराई से सफाई करती है, एक्‍स्‍ट्रा ऑयल को कंट्रोल करती है, पिंपल्स कम करती है और टैनिंग हटाकर नेचुरल ग्‍लो देती है। यह स्किन को हेल्‍दी और बेदाग बनाती है।
Editorial
Updated:- 2026-04-03, 18:00 IST

हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन साफ, ग्लोइंग और बेदाग नजर आए। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, हार्मोनल बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे का नेचुरल ग्‍लो धीरे-धीरे कम होने लगता है। ऐसे में हम अक्सर महंगे फेसवॉश और केमिकल युक्त साबुन का सहारा लेते हैं, जो कुछ समय के लिए तो असर दिखाते हैं, लेकिन लंबे समय में स्किन को ड्राई और डैमेज भी कर सकते हैं।

ऐसे में अगर आप एक सस्ता, नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रही हैं, तो मुल्तानी मिट्टी आपके लिए बेस्‍ट हो सकती है। डॉक्‍टर आंचल के अनुसार, मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए नेचुरल क्लींजर की तरह काम करती है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करके फ्रेश और हेल्दी बनाती है।

चेहरे के लिए क्यों खास है मुल्तानी मिट्टी?

मुल्तानी मिट्टी में ऐसे नेचुरल मिनरल्स पाए जाते हैं जो स्किन से एक्‍स्‍ट्रा ऑयल और गंदगी को हटाकर पोर्स को साफ करते हैं। यह स्किन को डिटॉक्स करने का काम करती है और बिना किसी केमिकल के त्वचा को साफ और मुलायम बनाती है।

मुल्तानी मिट्टी से चेहरा धोने के फायदे

benefits of washing face with multani mitti

गहराई से सफाई

मुल्तानी मिट्टी स्किन के अंदर जमी गंदगी, पसीना और ऑयल को बाहर निकालती है, जिससे पोर्स साफ रहते हैं और ब्लैकहेड्स की समस्या कम होती है।

ऑयली स्किन के लिए वरदान

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो यह एक्‍स्‍ट्रा ऑयल को कंट्रोल करती है और चेहरे को मैट लुक देती है।

पिंपल्स और एक्ने में राहत

इसमें मौजूद कूलिंग और एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स को सुखाने और नए एक्ने होने से रोकते हैं।

टैनिंग और डलनेस दूर

मुल्‍तानी मिट्टी धूप और प्रदूषण से होने वाली टैनिंग को कम करने में काफी मददगार है। रेगुलर इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो और हल्का गुलाबी निखार आता है।

स्किन को ठंडक पहुंचाए

यह गर्मियों में स्किन को ठंडक देती है और जलन, रैशेज जैसी समस्याओं को शांत करती है।

washing face with multani mitti daily benefits

मुल्‍तानी मिट्टी कैसे करें इस्तेमाल?

मुल्तानी मिट्टी को आप अपने स्किन टाइप के अनुसार अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • ऑयली स्किन: मुल्तानी मिट्टी + गुलाब जल
  • ड्राई स्किन: मुल्तानी मिट्टी + दूध या शहद
  • नॉर्मल स्किन: मुल्तानी मिट्टी + पानी

पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं, 5-10 मिनट रखें और हल्के हाथों से रगड़कर धोएं। आप चाहें तो इसमें चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल या नींबू का रस मिलाकर इसके फायदे और भी बढ़ा सकती हैं।

जरूरी सावधानियां

  • रोज इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन टाइप जरूर समझें।
  • बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वालों को इसे रोज नहीं, बल्कि हफ्ते में 2-3 बार ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • मुंल्‍तानी मिट्टी से चेहरा धोने के बाद हमेशा मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • सेंसिटिव स्किन है तो पहले पैच टेस्ट करें।

यह भी पढ़ें- Multani Mitti Face Pack: ग्लोइंग स्किन का देसी राज है मुल्तानी मिट्टी, जानें किन चीजों के साथ मिलकर लगाएं

यह भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी से चमकाएं अपना चेहरा, एक्सपर्ट का बताया ये उपाय आएगा बेहद काम

अगर आप भी बिना केमिकल के अपनी स्किन को साफ, हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो मुल्तानी मिट्टी सस्ता और असरदार घरेलू उपाय है। रेगुलर और सही तरीके से इस्तेमाल करने से यह आपकी स्किन को नेचुरल निखार दे सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।