
अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को पर होने वाले पिंपल्स, रैशेज और दाग धब्बों जैसी समस्या की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं। बात गर्मी के मौसम की करें, तो अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनकी जेब खर्च पर भी असर पड़ सकता है। अगर आप भी चेहरे पर होने वाली इन समस्या का सामना कर रही हैं, तो आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए ये खबर बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक खास रेमेडी बताएंगे, जिसे आजमाकर आप स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेट रख सकती हैं।
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की सेकंड ओनर एवं मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट छाया जी, जिन्हें मेकअप का करीबन 7 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी एक मौसम में त्वचा सम्बंधित परेशानी होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। ऐसे में अब आप परेशान होने के बजाय घर पर रहकर फिटकरी का इस्तेमाल कर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। फिटकरी के पानी से आप खास टोनर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें- इन घरेलू नुस्खों से आपकी ऑयली स्कैल्प बालों को नहीं पहुंचा पाएगी नुकसान
आप चाहें तो इस मिश्रण में खुशबू के लिए थोड़ा गुलाब जल भी शामिल कर सकती हैं। अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं या आपको इससे किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यह आपकी स्किन को गर्मी में हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।