
गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती है, जिसकी वजह से वे काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और स्किन प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपनी त्वचा को मुलायम और सॉफ्ट बना सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन को लेकर परेशान होने लगती है। कुछ महिलाओं को इस मौसम में स्किन एलर्जी, जलन और लालिमा जैसी परेशानी होने लगती है, लेकिन अब आपको गर्मी के मौसम में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं।

आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे को फेस वाश की मदद से धोकर सूखा लें, उसके बाद अपने चेहरे पर थोड़ा तिल का तेल लेकर चेहरे की मसाज करें। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा साथ ही गर्मियों में हो रही त्वचा सम्बंधित परेशानी भी कम होगी। तिल का तेल न सिर्फ हेल्थ के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसका इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत भी बना सकती हैं।
गर्मियों में अधिकतर महिलाएं धुप की वजह से होने वाले पसीने और AC की वजह से स्किन अंदर से ड्राई हो जाती है, तो ऐसे में तिल का तेल त्वचा की गहराई तक जाकर उसे नमी देता है। इससे गर्मी में स्किन हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा ओपन पोर्स के लिए भी यह तेल बेस्ट हो सकता है।
-1773849892276.jpg)
तिल के तेल से आपको कम से कम 30 से 40 मिनट तक मसाज करना है, उसके बाद आप चाहें, तो चेहरे को धो लें या फिर रात भर तेल लगा रहने दें, लेकिन ध्यान रहे, अगर आप इस तेल का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसका उपयोग करें।'
यह भी पढ़ें- Dead Skin Remedy: डेड स्किन के लिए खास है यह 1 खास उपाय, एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।