Sat Apr 4, 2026 | Updated 01:30 AM IST HZ Awards 2026
image

Skin Hydration Tips In Summer: चिलचिलाती धूप में भी नहीं छीन पाएगा चेहरे का नूर, एक्सपर्ट के बताए ये 2 उपाय स्किन को रखेंगे हाइड्रेटेड

Skin Hydration Tips In Summer: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं त्वचा सम्बंधित समस्या का सामना करती हैं। ऐसे में आप 2 खास उपाय आजमाकर चेहरे की स्किन को हाइड्रेट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-03, 17:19 IST

अधिकतर महिलाएं गर्मी में मौसम में डिहाइड्रेशन का सामना करती हैं और इस वजह से कुछ महिलाएं स्किन पर भी अलग अलग तरह की समस्या का सामना करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और समर में अपनी स्किन को हाइड्रेट रखना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से दो उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपनी स्किन को हाइड्रेट रख सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

स्किन को हाइड्रेट रखने के उपाय

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उनके मुताबिक अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए और गर्मी के मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ना जाने कई तरह के बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनकी जेब खर्च पर भी असर पड़ने लगता है।

2 - 2026-03-23T174026.503

केसर और दूध का मिश्रण

अगर आप भी सस्ते में घर पर रहकर अपनी स्किन को हाइड्रेट करना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दो खास उपाय को घर पर रहकर आजमा सकती हैं। सबसे पहले आप रात में सोने से पहले कच्चा दूध और केसर की पत्ती दोनों को मिक्सकर इस मिश्रण को अच्छी तरह चेहरे पर लगा लें। इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें, दूसरे दिन आप चेहरे को धो सकती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी और स्मूथ बनेगी। इसके अलावा आप स्किन को हाइड्रेट और स्मूथ बनाने के लिए घर पर रहकर एक खास टोनर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

टोनर बनाने के लिए सामग्री

  • पुदीना पत्ती 
  • खीरा
  • गुलाब की पत्ती

यह भी पढ़ें- रसोई की चीजों से तैयार करें असरदार टोनर, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

टोनर बनाने का तरीका

  • टोनर बनाने के लिए आप एक कटोरी में पुदीना और गुलाब की पत्ती निकाल लें।
  • अब इसमें हल्का गुनगुना पानी मिक्सकर दें, इसे रातभर ढाककर रखें।
  • दूसरे दिन सुबह इस पानी को अलगकर इसकी पत्ती हटा दें।
  • अब एक खीरा लें और उसको मिक्सर में पीसकर इसका रस निकाल लें। 

    1 - 2026-03-23T174027.885

  • पुदीने और गुलाब के पानी में थोड़ा खीरे का रस मिक्सकर इसे स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें।
  • अब रोजाना रात में सोने से पहले आप चेहरे को धो लें।
  • उसके बाद रात में स्प्रे बॉटल से चेहरे पर स्प्रे कर अच्छी तरह फेस पर लगा लें।
  • आप अपना चेहरा दूसरे दिन धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- चेहरे की खूबसूरती के लिए बेस्ट है रोजमेरी वॉटर, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।