Wed Apr 8, 2026 | Updated 01:20 AM IST HZ Awards 2026
korean skincare for open pores

Open Pores से हैं परेशान? घर पर बनाएं यह नेचुरल Korean Face Gel और पाएं बेदाग मुलायम त्वचा

Open Pores की समस्या को दूर करने के लिए  घर पर बनाएं नेचुरल Korean Rice Face Gel और पाएं टाइट, स्मूद और बेदाग त्वचा। जानिए इसे बनाने की आसान विधि और इसके शानदार फायदे, जो आपकी स्किन को देंगे पार्लर जैसा निखार और सॉफ्टनेस।
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 22:02 IST

Korean Rice Face Gel: उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्‍वचा में भी बहुत अधिक बदलाव होते हैं। खासकर त्‍वचा के रोमछिद्र का आकार बड़ा हो जाता है और त्‍वचा ढीली पड़ने लगती है। इससे आप बूढ़ी नजर आने लगती है। जाहिर है, कोई भी महिला किसी भी उम्र में बूढ़ी नहीं दिखना चाहती है। मार्केट में भी बहुत सारे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स आते हैं, जो एंटी एजिंग होने का दाव करते हैं और ओपन पोर्स के लिए बनाए गए होते हैं, मगर इनका लाभ कम समय के लिए ही त्‍वचा पर रहता है। हालांकि, कुछ प्राकृतिक तरीके बताए गए हैं, जो ओपन पोर्स की समस्‍या को वाकई कम करते हैं और त्‍वचा में कसाव लाएंगे। आज हम आपको ऐसे ही एक कोरियन फेस जेल के बारे में बताएंगे। इस खस जेल के बारे में ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुघ ने बातया है। वह कहती हैं, "चावल में एंटी एजिंग गुण होते हैं और यह त्‍वचा को टाइट करता है, खासतौर पर यह बड़े पोर्स को कम्‍प्रेस करता है और त्‍वचा को स्‍मूद बनाता है।"

घर पर कोरियन राइज जेल कैसे तैयार करना है इसकी सरल विधि हमें पूनम आसन स्‍टेप्‍स में बताती हैं-

राइस जेल बनाने की सामग्री

  • 2 बड़े चम्‍मच सफेद चावल
  • 1/2 कप पानी
  • 1 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 1 छोटा चम्‍मच ग्‍लीसरीन
  • 1 छोटा चम्‍मच बादाम का तेल

राइस जेल बनाने की विधि 

  • सबसे पहले चावल का अच्‍छी तरह से पका लें। जब तक चावल पानी में पूरी तरह से गलकर सॉफ्ट न हों, तब तक उसे उबालते रहें।
  • चावल उबालने के बाद पतीले में अगर पानी बचा है, तो चावल का उसमें मैश कर दें। इस इतना मैश करें कि क्रीमी और स्‍मूद टेक्‍सचर आ जाए।
  • अब एक कॉटन के कपड़े में इस मिश्रण को छान लें और जो भी एक्‍सट्रा पानी है, उसे निकालकर बाहर कर दें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल मिक्‍स करें। आपको बाजार में रेडीमेड एलोवेरा जेल मिल जाएगा या आप एलोवेरा जेल के पौधे से पत्‍ती को तोड़क फिर उससे जेल निकाल सकती हैं।
  • अब इसमें बादाम का तेल और ग्‍लीसरीन मिक्‍स करें। जब साभी सामग्री अच्‍छी तरह से मिक्‍स हो जाए, तब इसे एक साफ कांच के कंटेनर में स्‍टोर करके रख दें।
  • आप इस कंटेनर को 5 दिन तक स्‍टोर करके फ्रिज के अंदर रख सकती हैं और चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • इस जेल को रोजाना आप रात में सोने से पहले लगाएं और सुबह पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे कुछ ही दिन में आपको अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखेने को मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Open Pores Remedy: नाक के पास हो रहे ओपन पोर्स से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

 

 

korean rice face gel

कोरियन राइज जेल के फायदे

  • कोरियन राइस जेल में मौजूद पोषक तत्व स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं और धीरे-धीरे उसकी गुणवत्‍ता में सुधार करते हैं।
  • इस जेल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह ओपन पोर्स को कम करने में मदद करता है। चावल में पाए जाने वाले गुण त्वचा को टाइट करते हैं, जिससे बड़े पोर्स धीरे-धीरे छोटे नजर आने लगते हैं।
  • यह जेल एंटी-एजिंग के रूप में भी काम करता है। इससे फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या भी कम हो सकती है।
  • कोरियन राइस जेल स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है। इसमें मौजूद एलोवेरा और ग्लिसरीन त्वचा की नमी बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें- ओपन पोर्स को मेकअप से कैसे छुपाएं? इनआसान हैक्स से चेहरे को दें स्‍मूथ टच

rice gel for skin tightening

अगर आप कम खर्च में घर पर ही पार्लर जैसा निखार पाना चाहती हैं, तो कोरियन राइस जेल आपके लिए एक आसान, सुरक्षित और असरदार उपाय साबित हो सकता है। यदि आपको जानकारी पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।