भारत में उपयोग किए जाने वाले मसालों में से एक है जायफल। आमतौर पर हम इस मसाले का इस्तेमाल कम करते हैं लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। शायद हम में से कई तो इसके इस्तेमाल करने के बारे में जानते भी नहीं होंगे। इसलिए आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि खाने में जायफल का इस्तेमाल कैसे किया सकता हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।
बेकिंग
आमतौर पर हम किसी भी चीज को बेक करते समय रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों को ही डालते हैं। लेकिन इस बार जब भी आप कुकीज या बाकी चीजें बेक करें तो उसमें जायफल का पाउडर जरूर मिक्स करें। यह आपके बनाएं हर खाने का स्वाद बढ़ देगा।
डेजर्ट
डेजर्ट हर किसी को पसंद होते हैं और बच्चे तो डेजर्ट के लिए हमारी सारी बातें मानने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। जायफल के कई फायदे हैं और अगर आप इसे खाने की चीजों में भी मिला दें तो बहुत ही अच्छा है। यह डेजर्ट के स्वाद को भी बढ़ा देगा और आपको इसका फायदा भी मिल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर ऐसे बनाएं किचन किंग मसाला, हर सब्जी के स्वाद को करेगा दोगुना
अन्य मसालों के साथ मिलाएं
आप जायफल को दालचीनी, लौंग, इलायची(ऐसे बनाएं इलायची पाउडर) आदि कई मसालों के साथ मिक्स करके इस्तेमाल कर सकती हैं। सभी मसाले मिलाकर खाने से स्वाद तो बढ़ाएंगा ही साथ एक बहुत ही अच्छी खुशबू भी देंगे। अलग और नए मसालों का इस्तेमाल खाने को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देगा।
इन चीजों में भी डालें जायफल
खाना चाहे कोई सा भी हो आप उसमें जायफल मिक्स करके खाने का स्वाद बढ़ा सकती हैं। पास्ता(ऐसे बनाएं दाल पास्ता), चावल, करी, स्मूदी और चाय में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह गर्म होता इसलिए सर्दियों में इसका इस्तेमाल करना बढ़िया है।
जायफल के फायदे
हमारे घर में उपलब्ध हर मसाले के अपने अलग-अलग फायदे हैं और उनमें से कुछ को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा जायफल के अन्य फायदे भी है।(मसाले स्टोर करने के टिप्स)
यह हमारे तनाव को कम करने में मदद करता है, नींद न आने, डायबिटीज आदि जैसी कई समस्याओं के लिए यह लाभकारी है। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में इसका उपयोग न करें। खाने में भी केवल 1/2 या 1/4 चम्मच ही इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर बनाएं बाजार जैसा पाव भाजी मसाला, उंगली चाटते रह जाएंगे लोग
आपको जायफल का टेस्ट कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों