herzindagi
homemade pav bhaji masala recipe in hindi

घर पर बनाएं बाजार जैसा पाव भाजी मसाला, उंगली चाटते रह जाएंगे लोग

जब भी आप पाव भाजी बनाती हैं लेकिन इसमें बाहर जैसा स्वाद नहीं आता तो यकीनन ये मसाला आपकी मदद कर सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-07-05, 12:03 IST

Pav Bhaji Masala: पाव भाजी मुंबई के सबसे पॉपुलर स्नैक्स में से एक है। पाव भाजी आपको न सिर्फ मुंबई बल्कि हर राज्यों के रेस्त्रां में आसानी से मिल जाएगी। हालांकि, पाव भाजी खाने का असली मजा स्ट्रीट फूड के तौर पर ही आता है क्योंकि जब भी महिलाएं घर पर पाव भाजी बनाती हैं, तो इसका स्वाद बाजार जैसा नहीं आ पाता और मजबूरन लोगों को बाहर से ऑर्डर करनी पड़ती है। लेकिन अगर आप पाव भाजी खाने की शौकीन हैं या फिर घर पर एकदम परफेक्ट पाव भाजी बनाना चाहती हैं, तो आप पाव भाजी मसाले का इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्योंकि एकदम परफेक्ट पाव भाजी बनाने के लिए मसाले का सही तरीके से डालना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, बाजार में मिलने वाला पाव मसाला महंगा होता है लेकिन उसकी क्वालिटी के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए घर पर पाव भाजी मसाला बनाना आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जी हां, आज हम आपको घर पर पाव भाजी मसाला बनाने का आसान तरीका बना रहे हैं, जिसकी सहायता से आप एकदम परफेक्ट पाव भाजी बना सकती हैं।

सामग्री-

Pav bhaji masala recipe

  • 9- सूखी लाल मिर्च
  • 1 कप- धनिया
  • 3- बड़ी इलायची
  • 1 चम्मच- हल्दी
  • 2 चम्मच- अमचूर पाउडर
  • 1 टेबल स्पून- काली पिसी मिर्च
  • 1 चम्मच- काला नमक
  • 7- लौंग
  • 2 छोटे चम्मच- जीरा (भुना हुआ)
  • 2 छोटे चम्मच- सौंफ
  • 1 छोटी स्टिक- दालचीनी

इसे ज़रूर पढ़ें-खाएं यह तीन तरह की पावभाजी, मुंह में आ जाएगा पानी

विधि-

How to make pav bhaji Spice at home

  • पाव भाजी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन रखें।
  • फिर इसमें धनिया, जीरा, सौंफ, लाल सूखी मिर्च, काली मिर्च आदि डालें और 3 मिनट तक भून लें।
  • अब इसे आंच से हटा दें और मसाले को ठंडा होने दें। (21 मसाले घर पर आसानी से तैयार करें)
  • अब सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर पीस लें और फिर इसे छलनी से छान लें।
  • बस आपका पाव भाजी मसाला तैयार है। अब आप इसे डिब्बे में स्टोर करके इस्तेमाल कर सकती हैं।

मसाला स्टोर करने के हैक्स-

Pav bhaji masala making tips

  • अगर आप चाहती हैं कि आपका पाव भाजी मसाला खराब न हो तो आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
  • आप पाव भाजी मसाला स्टोर करने के लिए शीशे के जार का इस्तेमाल कर सकती हैं। (मसाले स्टोर करने के तरीके)
  • अगर आप चाहती हैं कि आपका पाव भाजी मसाला लंबे समय तक चले तो आप इसे हवा में नहीं रखें।
  • आप पाव भाजी के मसाले को एयर टाइट पॉलीथिन में स्टोर करके रख सकती हैं।
  • पाव भाजी मसाले को आप कभी भी गर्म जगह पर न रखें।

इसे ज़रूर पढ़ें-इस रेसिपी से पाव भाजी बनाने में आपको कुछ ही मिनट लगेंगें

उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।