herzindagi
image

स्प्रिंग सीजन शुरू होने से पहले ऑयली स्किन वाली महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें एक्सपर्ट से

अगर आप भी अपनी ऑयली स्किन की वजह से काफी परेशान हैं, तो अब आप स्प्रिंग सीजन के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचे। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 21:03 IST

बदलते मौसम में त्वचा संबंधित समस्याएं होना एक आम परेशानी है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप भी अपनी ऑयली स्किन की वजह से परेशान रहती हैं और स्प्रिंग सीजन में कई तरह की स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करती हैं, तो आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसी मिस्टेक बताएंगे, जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं इन मिस्टेक के बारे में।  

ऑइली स्किन वाली महिलाएं न करें ये मिस्टेक

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि स्प्रिंग सीजन शुरू होने वाला है और बदलते मौसम में अधिकतर महिलाएं त्वचा सम्बंधित समस्या का सामना करती हैं। खासकर ऑयली स्किन वाली महिलाएं अपनी स्किन पर होने वाली प्रॉब्लम को लेकर काफी परेशान रहती हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ मिस्टेक्स के बारे में बताएंगे, जो आपको नहीं करना चाहिए।  

1 - 2026-01-23T204517.048

ऑइल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचे

एक्सपर्ट में आगे कहा कि सबसे पहले आपको ऑयली स्किन पर ऑइल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं, तो स्प्रिंग सीजन के दौरान आपको त्वचा से संबंधित परेशानी बढ़ सकती हैं। इसके अलावा आपको स्प्रिंग सीजन में ज्यादा ऑइली फूड खाने से बचना चाहिए। अगर आप ज्यादा ऑइली फूड का सेवन करेंगी, तो इससे आपको स्किन रिलेटेड और अधिक प्रॉब्लम हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- ऑयली स्किन की महिलाएं स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये तीन एसेंशियल ऑयल, जबरदस्त मिलेंगे रिजल्ट

पानी का सेवन करें

इसके अलावा एक्सपर्ट ने बताया कि अधिकतर महिलाएं काम काज के चलते पानी कम पी पाती है। ऐसे में आपको स्प्रिंग सीजन में ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि आपकी स्किन मुलायम और सॉफ्ट बन पाएं साथ ही चेहरे पर होने वाली समस्या भी कम हो सके, लेकिन फिर भी आपको इस सीजन में स्किन प्रॉब्लम होती है, तो आप डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाकर अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से ट्रीटमेंट ले सकती हैं। 

2 - 2026-01-23T204518.697

यह भी पढ़ें- Curly Hair Care: कर्ली बालों के लिए स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।