
अधिकतर महिलाएं डबल क्लींजिंग को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी डबल क्लींजिंग के बारे में जानना चाहती हैं और यह भी जानना चाहती है कि डबल क्लींजिंग किन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे, कि डबल क्लींजिंग क्या होती है और किन महिलाओं के लिए यह बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट से इसके बारे में।
गुड़गांव के DLF फेज IV में V6 Clinics की Co-founder, Director & Chief त्वचा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका शर्मा, जिन्हें इस क्षेत्र में 13 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि बदलते मौसम की वजह से स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम होना एक आम समस्या है, जिसकी वजह से कुछ महिलाएं परेशान हो सकती है, लेकिन ऐसे में डबल क्लींजिंग कितनी जरूरी है, आइए जानते हैं।

डॉ. प्रियंका शर्मा ने आगे बताया कि डबल क्लींजिंग वैसे तो हर महिलाओं के लिए नहीं है। इसका सिंपल सा मतलब है, कि आप दिन में दो बार अपने चेहरे को धोए। एक बार मिसेलर वॉटर या ऑयल बेस्ट क्लींजर से और दूसरी बार अपने सिंपल फेस वॉश से चेहरे को धो सकती हैं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी साथ ही चेहरे से गन्दगी भी कम होगी।
-1769789085378.jpg)
डबल क्लींजिंग खासकर उन महिलाओं के लिए है, जो बहुत ज्यादा मेकअप करती है या जिनके प्रोफेशन में मेकअप शामिल है। ऐसे में खासकर एंकर या वीडियो क्रिएटर को डबल क्लींजिंग जरूर फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा जिन महिलाओं की स्किन ऑइली है, उन्हें भी डबल क्लींजिंग जरूर करनी चाहिए।
डॉक्टर का मानना है, कि यह दो स्टेप वाली प्रक्रिया है, जिसमें आप दो बार अपने चेहरे को धोती हैं, ताकि आपकी स्किन अच्छी तरह क्लीन हो जाए। ऐसे में अगर आप रोजाना मेकअप करती हैं या आपको लगता है की आपकी स्किन पर गन्दगी है और आप ट्रेवल कर रही हैं, तो आप डबल क्लींजिंग कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ये एक चीज बन सकती है डैंड्रफ का कारण, डॉक्टर प्रियंका से जानें इसके नुकसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।