herzindagi
how to reduce small bumps on jawline in 7 days

ना क्रीम, ना महंगी दवा, इस रूटीन से सिर्फ 7 दिन में जॉलाइन के दाने करें कम

क्‍या आप जॉलाइन पर निकलने वाले छोटे-छोटे दानों से परेशान हैं और इसके लिए नेचुरल उपायों की खोज कर रही हैं तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। इसमें एक्‍सपर्ट से जानिए 7 दिन का ऐसा आयुर्वेदिक डिवर्मिंग रूटीन, जो पेट को अंदर से साफ करके त्वचा में ग्लो लाने में मदद करता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 20:30 IST

क्या आपकी जॉलाइन पर छोटे-छोटे दाने नजर आते हैं? अगर हां, तो आपको यह जानना जरूरी है कि चेहरे की खूबसूरती सिर्फ बाहर से लगाए गए क्रीम और सीरम पर निर्भर नहीं करती, बल्कि शरीर की अंदरूनी सेहत पर भी निर्भर करती है। कई बार ये दाने कोई बड़ी स्किन प्रॉब्लम नहीं होते, बल्कि शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन्स और डाइजेशन से जुड़ी गड़बड़ी का संकेत होते हैं।

अगर आप भी महंगी दवाओं और केमिकल-भरी क्रीम्स के बजाय नेचुरल तरीके से इन दानों को कम करना चाहती हैं, तो यह 7-दिन का आयुर्वेदिक रूटीन आपकी त्वचा को अंदर से साफ करने और नेचुरल ग्लो ला सकता है। इस रूटीन के बारे में मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है।

एक्‍सपर्ट का कहना है कि जॉलाइन पर होने वाले छोटे-छोटे दाने हमेशा पिंपल्स नहीं होते। कई बार ये इस बात का संकेत होते हैं कि शरीर को डिवर्मिंग (पेट के कीड़ों की सफाई) की जरूरत है। यह 7 दिन का आसान आयुर्वेदिक डिवर्मिंग रूटीन आपके शरीर को अंदर से साफ करता है।

सुबह का रूटीन

सुबह आपको एक गिलास पानी में नीम, तुलसी और काली मिर्च उबालकर लेना है। यह पेट में मौजूद कीड़ों और हानिकारक बैक्टीरिया को साफ करता है, क्योंकि नीम की पत्तियां एंटीबैक्टीरियल और एंटीपैरासिटिक गुणों से भरपूर होती हैं, तुलसी डाइजेशन को मजबूत बनाती है और काली मिर्च शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालती है। इससे गट हेल्थ बेहतर होती है और त्वचा पर दिखने वाले छोटे-छोटे दानों में भी धीरे-धीरे कमी आने लगती है।

tulsi water for deworming

सामग्री

  • पानी-1 गिलास
  • नीम पाउडर- 1/4 चम्मच
  • तुलसी के पत्ते- 4-5
  • काली मिर्च- 1 चुटकी

विधि

  • सभी चीजों को पानी में मिलाकर उबाल लें।
  • छानकर सुबह नाश्ते के बाद या मिड-मॉर्निंग में धीरे-धीरे पिएं।

शाम का रूटीन

शाम के समय आपको 1 गिलास पानी में अजवाइन और सौंफ उबालकर लेना है। ऐसा इसलिए क्योंकि सौंफ में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पाचन को दुरुस्त रखते हैं, गैस और सूजन को कम करते हैं, वहीं अजवाइन पेट में जमा कीड़ों और खराब बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है। इन दोनों चीजों से बना पानी आंतों को साफ करता है, मेटाबॉलिज्‍म सुधारता है और अंदरूनी गंदगी को बाहर निकालकर स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।

सामग्री

  • पानी-1 गिलास
  • अजवाइन- 1/4 चम्मच
  • सौंफ- 1/4 चम्मच

विधि

  • पानी में सभी चीजों को मिलाकर 5 मिनट तक उबालें।
  • छानकर शाम को आराम से घूंट-घूंट कर पिएं।

रात का रूटीन

रात को सोने से पहले अरंडी का तेल लेने से पेट के कीड़े बाहर निकलते हैं। यह आंतों की सफाई करता है और मैजिक क्लींजर की तरह काम करता है, जिससे पाचन तंत्र हल्का रहता है और शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है।

castor oil for deworming

सामग्री

  • अरंडी का तेल- 1 चम्‍मच

विधि

  • 1 चम्मच अरंडी का तेल लें।

यह भी पढ़ें- पेट में हमेशा रहती है गैस और आते हैं स्मेली फार्ट? कहीं लिवर की खराबी तो नहीं इसकी वजह

हफ्ते में एक बार का रूटीन

पपीते के बीज और शहद खाने से भी पेट अंदर से साफ रहता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, पेट में जमा गंदगी और कीड़ों को बाहर निकालने में मददगार होता है और आंतों की सेहत को बेहतर बनाता है।

सामग्री

  • पपीते के बीज का पाउडर- 1 चम्‍मच
  • शहद- 1/2 चम्‍मच

विधि

  • पपीते के बीज का पाउडर और शहद को मिलाएं।
  • गुनगुना पानी के साथ लें।

यह भी पढ़ें- पेट में कीड़े होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें इग्नोर

इस आयुर्वेदिक रूटीन से पेट और त्वचा साफ होती है, एनर्जी बेहतर होती है और पाचन भी सही रहता है। अगर आप प्रेग्‍नेट हैं या किसी गंभीर बीमारी की दवा ले रही हैं, तो यह रूटीन अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।