पेट में कीड़े होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें इग्नोर

पेट में कीड़ा होने पर शरीर अंदर से कमजोर होता जाता है, एक्सपर्ट ने कुछ लक्षण बताएं जिसकी मदद से आप पेट के कीड़े के बारे में समझ पाएंगे।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-07-23, 16:17 IST
Symptoms of worms in humans

पेट में कीड़ा सिर्फ बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी हो सकता है। अगर आप सही हाइजीन मेंटेन नहीं करते हैं, दूषित खाना या पानी पी लेते हैं तो पेट में कीड़ा हो सकता है,धीरे-धीरे यह आपको अंदर से खोखला कर सकता है। हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप समझ पाएंगे की आपकी आंतों में कीड़े हैं।Dr. Sunil Rana, Associate Director and Head- Internal Medicine, Asian Hospital, Faridabad इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

पेट में कीड़े होने के लक्षण

microorganisms in stomach

  • अगर अचानक से आपका वजन कम हो रहा है और इसका कोई कारण भी समझ में नहीं आ रहा है तो यह पेट में कीड़े होने का संकेत हो सकता है। दरअसल जब पेट में कीड़ा होता है तो आप जो कुछ भी खाना खाते हैं,उसका सारा पोषण आपके पेट में मौजूद कीड़ा खा जाता है, इसलिए आपको कमजोरी होने लगती है और वजन भी कम होने लगता है।
  • मलद्वार या उसके आसपास की त्वचा पर खुजली होती है तो यह भी पेट में कीड़े के लक्षण हो सकते हैं। आंतों में मौजूद कीड़े बड़े होने लगते हैं और यह मलाशय तक पहुंच जाते हैं, इस वजह से आपको मलद्वार में खुजली हो सकती है।
  • बार-बार पेट में दर्द होता है, भूख में कमी, बदहजमी उल्टी जैसी समस्या देखने को मिलती है तो यह भी पेट में कीड़े होने की तरफ इशारा करता है। ऐसा बार-बार हो रहा है तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।
  • सही खान पान और पोषक तत्व लेने के बावजूद आपको चक्कर, थकान या सिर में दर्द बना रहता है तो यह भी पेट में कीड़े होने के लक्षण हो सकते हैं। जैसा कि पेट में मौजूद जो कीड़े होते हैं वह आपके सारे पोषण को खा जाते हैं, इस वजह से आपको थकान बनी रहती है।

यह भी पढ़ें-बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है ब्रेन ट्यूमर का खतरा, एक्सपर्ट से जानें लक्षण और जरूरी बातें

stomach worm infection

  • मांसपेशियों में दर्द भी पेट में कीड़े के लक्षण हो सकते हैं। लार्वा शरीर के अलग अलग अंगों को घेरकर उनकी कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं जिससे मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-क्या ब्रेस्‍ट मिल्‍क पंप इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP