herzindagi
Drink clove water before bed

मंहगी क्रीम और ट्रीटमेंट से नहीं, इस देसी पानी से मिलेगी Glass Skin, रोजाना सोने से पहले पिएं और देखें कमाल

कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए अक्सर महिलाएं महंगे ट्रीटमेंट और क्रीम की मदद लेती हैं, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे देसी पानी के बारे में बता रहे हैं, जो स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। इसे रोजाना पीने से आपको कुछ हफ्तों में असर दिख सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 22:34 IST

खिला हुआ, बेदाग और गुलाबी चेहरा भला किस महिला को नहीं भाता है। कोरियन ग्लास स्किन की ख्वाहिश में महिलाएं न जाने कितने जतन करती हैं। महंगे क्रीम से लेकर पार्लर ट्रीटमेंट तक, महिलाएं चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई बार ज्यादा पैसे तक खर्च कर देती हैं, लेकिन फिर भी रिजल्ट नहीं मिल पाते हैं। खूबसूरत और बेदाग चेहरे के लिए सिर्फ सही स्किन केयर काफी नहीं है, बल्कि शरीर का अंदर से डिटॉक्स होना बहुत जरूरी है। जब शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, तो इसका असर हमारी स्किन पर भी नजर आता है। ऐसे में अगर आप बेदाग और चमकदार चेहरा पाना चाहती हैं, तो आपको इस देसी ड्रिंक को पानी चाहिए। रसोई में रखी इस 1 चीज को पानी में मिलाकर पीने से आपको कुछ हफ्तों में अपनी स्किन में फर्क दिख सकता है। इस ड्रिंक के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पानी में डालकर पिएं लौंग, मिल सकती है ग्लास स्किन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt.Radhika Goel (@dt.radhikagoel)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप कुछ हफ्तों तक लौंग का पानी पिएंगी, तो आपकी स्किन बेहतर हो सकती ह। लौंग का पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।
  • लौंग का पानी शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और चेहरे पर एक्ने नहीं होते हैं। जब हमारा पाचन सही नहीं होता है, गट हेल्थ खराब होती है, तो इसका सीधा असर हमारे चेहरे पर नजर आता है। ऐसे में लौंग का पानी आपकी मदद कर सकता है।
  • लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये हार्मोनल ब्रेकआउट्स और रेडनेस को कम करती है।
  • लौंग का पानी खून को भी साफ करता है और इसका सेवन करने से चेहरे की रंगत सुधरती है और स्किन समय से पहले बूढ़ी नजर नहीं आती है।
  • लौंग के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं। इससे दाग-धब्बे हल्के होते हैं।
  • इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और जलन को कम करते हैं।

यह भी पढ़ें- कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

कैसे तैयार करें लौंग का पानी?

clove oil to reduce headache

  • सबसे पहले 1 कप पानी को उबालें।
  • इसमें 2-3 लौंग डालें।
  • अब इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • इसे सोने से पहले पिएं।
  • आपको कुछ हफ्तों में असर दिख सकता है।

 

यह भी पढ़ें- Vitamin E Capsule for Skin: सिर्फ ₹20 में घर पर बनाएं क्रीम, सर्दियों में पाएं Glass Skin


रोजाना लौंग का पानी पीने से आपको Glass Skin के अलावा और भी कई फायदे मिल सकते हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।