
Glowing Skin With Fermented Rice Water: खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। महिलाएं और लड़कियां तो सुंदर दिखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमानल करती हैं। हालांकि इससे भी कुछ खास फर्क नहीं देखने को मिलता है। आप जब तक मेकअप किए रहेंगी तभी तक आपकी खूबसूरती बरकरार रहेगी। ऐसे में जरूरी है कि कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई किए जाएं जिससे आप नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकें और मेकअप की जरूरत ही न पड़े।
कई लड़कियां तो चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं। एक बार आप चावल के पानी को थोड़ा फर्मेंट करके इस्तेमाल करिए। इससे इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने स्किन के लिए Fermented Rice Water के फायदे बताएं हैं। साथ ही इसको इस्तेमाल करने की जानकारी भी दी है।
-1767867058644.jpg)
जब चावल के पानी को कुछ समय के लिए छोड़ दिया जाता है और उसमें हल्की खट्टापन आ जाता है तो वही फर्मेंटेड राइस वॉटर बन जाता है। जब आप ये काम करती हैं तो चावल के पानी में मौजूद अच्छे तत्व और एक्टिव हो जाते हैं, जो स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का इलाज है चावल का पानी, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
यह भी पढ़ें- Rice Water For Skin: काले धब्बे और झाइयां कम करने में फायदेमंद है Rice Water, एक्सपर्ट से जानें फायदे
तो अगर आप भी घर बैठे ग्लोइंग स्किन कोरियन स्टार जैसा पाना चाहती हैं तो ये तरीका आपके लिए बेस्ट है। इसमें आपकाे अलग से कोई खर्चा करने की जरूरत भी नहीं है। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, बार-बार एक्ने निकलते हैं या पिग्मेंटेशन की समस्या है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।