Fri Apr 3, 2026 | Updated 07:41 AM IST HZ Awards 2026
glass skin tips

Glass Skin: गर्मी में भी चेहरा चमकेगा शीशे जैसा, बस ट्राई करें ये 3 कलरफुल फेस पैक

गर्मी का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। स्‍क‍िन जब ज्‍यादा ऑयली हो जाती है क‍ि ये डल नजर आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी नेचुरल तरीकों से गर्मियों में ग्‍लास स्‍क‍िन पाना चाहती हैं तो आपको हम कुछ आसान घरेलू नुस्‍खे बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 12:30 IST

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग नजर आए। इसके लिये लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भले ही आपको इंस्टेंट ग्लोइंग त्वचा दे दे, लेकिन ये केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट होते है जिससे स्किन को काफी नुकसान भी पहुंचता है।

वहीं, नियमित रूप से घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से स्किन को कई फायदे मिलते हैं। इन दिनों तो लोगों में ग्लास स्किन का क्रेज भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी Glass Skin पाना चाहती हैं तो लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर आपको कुछ खास तरह के फेस पैक के बारे में बता रही हैं जिससे आप शीशे जैसी चमकती त्वचा पा सकती हैं। आइए जानते हैं-

Glowing skin tips (4)

लाल चंदन और चुकंदर से बना फेस पैक

अगर आप नेचुरल ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो लाल चंदन या चुकंदर से फेस पैक बना सकती हैं। ये दोनों ही स्किन को नेचुरल ग्लो देने का काम करते हैं। आप इन्हें अलग-अलग भी बना सकती हैं। चाहें तो साथ में भी मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Glowing Skin: किचन में रखी इन चीजों को चेहरे पर लगाएं, बिना पैसे खर्च किए चमकेगी आपकी स्किन

कैसे करें इस्तेमाल?

एक चम्मच लाल चंदन पाउडर में थोड़ा सा चुकंदर का रस मिला लें। दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें, फिर साफ पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है।

टमाटर और शहद का फेस पैक

हमारी रसोई में टमाटर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। ये एक असरदार पैक है, जो मेरी मम्मी भी खुद ट्राई करती है। अगर आप इसमें थोड़ा सा शहद मिला देंगी तो आपके गाल भी टमाटर जैसे लाल-लाल नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर चाहिए शीशे जैसा निखार, ताे फॉलो करें कोरियन ग्लास स्किनकेयर के बेसिक स्टेप्स

कैसे करें इस्तेमाल?

इसके लिए आप एक टमाटर का रस निकाल लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर 10 मिनट तक के लिए लगा लें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। टमाटर से स्किन नजर आती है और शहद से स्किन सॉफ्ट बनती है।

नीम, खीरा और एलोवेरा का फेस पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली या पिंपल वाली है तो ये पैक आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट भी रहेगा और उसमें गजब का ग्लो देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Korean Glass Skin चाह‍िए, तो रात में सोने से पहले करें ये एक काम; स्किन बनेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

dry skin (1)

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। धुली हुई नीम का पेस्ट बनाकर एड करें और थोड़ी सी दही मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमकती त्‍वचा चाह‍िए, तो क‍िचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्‍तेमाल

इन बातों का रखें ध्यान

  • फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को साफ जरूर करें
  • हफ्ते में दो बार ही इनका इस्तेमाल करें
  • इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत हो तो इस्तेमाल न करें

तो अगर आप भी ग्लास स्किन पाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए नुस्खों को आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।