Wed Apr 1, 2026 | Updated 02:54 PM IST HZ Awards 2026
Glowing skin tips

Glowing Skin: किचन में रखी इन चीजों को चेहरे पर लगाएं, बिना पैसे खर्च किए चमकेगी आपकी स्किन

Glowing Skin Tips: आजकल हर कोई चाहता है क‍ि उसकी स्‍क‍िन ग्‍लोइंग नजर आए। इसके लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, लेक‍िन आपको बता दें क‍ि हमारी किचन में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो स्किन की रंगत न‍िखारने का काम करती हैं। हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 13:02 IST

आज के समय में हरे कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और सबसे खूबसूरत नजर आए। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कुछ लड़कियां बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर लाती हैं और उनका इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इससे भले ही आपको इंस्टेंट ग्लो मिल जाए, लेकिन ये केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट होते हैं, इससे स्किन को नुकसान पहुंचता है।

वहीं, कुछ महिलाएं और लड़कियां घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। इससे तुरंत तो रिजल्ट नहीं मिलता है, लेकिन अगर आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करती हैं तो खुद ही फर्क महसूस करेंगी। ऐसे में हम आपको किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं जिससे ग्लोइंग स्किन मिल सकती है। आइए जानते हैं-

Glowing skin tips (4)

बेसन और हल्दी का फेस पैक

हमारी दादी नानी के समय से इस नुस्खे का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके इस्तेमाल से आपको ग्लोइंग स्किन मिल सकती है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन में, एक चुटकी हल्दी मिला लें। अब थोड़ा सा दूध या पानी डालकर पेस्ट बना लें। आप चाहें तो गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। अब इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें, फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे स्किन के दाग-धब्बे कम होते हैं। साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

यह भी पढ़ें- Pink Lip Tips: ₹2 में नेचुरल तरीके से पाएं सॉफ्ट और गुलाबी होंठ, ल‍िपस्‍ट‍िक लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

चावल के पानी से बनाएं टोनर

ये बहुत सस्ता और असरदार तरीका है। Korean Glass Skin पाने वाले भी इसी का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए जब आप खाने में चावल बनाएं तो उसका पानी फेकें नहीं, बल्कि उसे एक बोतल में रख लें। अब इसे आपको एक टोनर की तरह इस्तेमाल करना है। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं या स्प्रे की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस यूज करने से पहले बोतल को अच्छे से शेक कर लें। इससे स्किन टाइट होती है। साथ ही चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- Homemade Cream: ₹10 में घर पर बनाएं गर्मियों वाली ये क्रीम, चेहरे की डलनेस हाेगी कम

आलू का रस भी करेगा कमाल

आलू एक ऐसी सब्जी है जो लगभग सभी रसोई में आसानी से मिल जाती है। ये भी हमारे चेहरे की रंगत सुधारने में बड़ा काम आता है। इसका यूज करने के लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इसे आप रुई में भिगोकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। ये डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है। इससे हमारी स्किन भी ग्लोइंग नजर आती है।

यह भी पढ़ें- Korean Glass Skin चाह‍िए, तो रात में सोने से पहले करें ये एक काम; स्किन बनेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

dry skin (1)

इन बातों का रखें ध्यान

  • इन चीजों का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • बहुत ज्यादा देर तक कुछ भी चेहरे पर न लगाए रखें
  • एक ही नुस्खा अपनाएं
  • हफ्ते में दो या तीन बार ही इसका इस्तेमाल करें

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमकती त्‍वचा चाह‍िए, तो क‍िचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्‍तेमाल

तो अगर आप भी सस्ते में ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए नुस्खों को आजमा सकती हैं। इससे बिना पैसे खर्च किए आपकी स्किन साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।