
ईद पर खासतौर से सेवई बनाई जाती है। यूं कहना गलत नहीं होगा कि मीठी सेवइयों के बिना ईद का त्योहार अधूरा है। हालांकि, अब इसे नमकीन या फिर नूडल्स के तौर पर भी खाया जाने लगा है, क्योंकि इसका स्वाद न सिर्फ अच्छा होता है बल्कि सेवई हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसलिए लोग सेवई को कई तरह से अपने आहार में शामिल करते हैं, लेकिन कई बार सही रेसिपी फॉलो करने के बाद भी सेवई का स्वाद बिल्कुल अच्छा नहीं हो पाता?
अगर हां, तो हो सकता है कि आपकी सेवई अच्छी क्वालिटी की न हो, क्योंकि आजकल मार्केट में हर तरह की सेवई मिलने लगी हैं। ऐसे में कई बार जल्दबाजी के चक्कर में खराब क्वालिटी की सेवई खरीद ली जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, कैसे? आइए विस्तार से जानते हैं।

सेवई नूडल्स की तरह होती हैं, जो दिखने में बहुत बारीक और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं। इसका इस्तेमाल दक्षिण भारतीय इलाके में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसलिए भारत में इसे कई नामों से भी जाना जाता है जैसे-तमिलनाडु में सेवई को संथकई और कन्नड़ में शाविगे के नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल लोग अपने हिसाब से करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- कैसे बनती है सेवई? जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य
मार्केट में मोटी सेवई और बारीक सेवई दोनों तरह की सेवई मिलती हैं। ऐसे में दोनों में से किसी एक का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मगर हम आपको सलाह देंगे कि आप बारीक सेवई को खरीदें। बारीक सेवई का स्वाद काफी अच्छा होता है और दिखने में भी अच्छी लगती हैं।

कई बार सेवई का रंग डार्क होता है, जिसकी वजह से स्वाद में जलने की बदबू आने लगती है। अगर आप सेवई को घी में भुनते हैं, तो इसका रंग और डार्क हो जाता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप पैकेट को खरीदने से पहले ही सेवई का कलर चेक कर लें और इसके बाद ही खरीदें।
इसे जरूर पढ़ें- नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी मसाला सेवई, नोट करें रेसिपी
मार्केट से पैकेट वाली सेवई खरीदना बेस्ट रहेगा। अगर आप खुली हुई सेवई खरीदेंगी, तो इसमें किरकिरापन होगा। साथ ही, सेवई गंदी भी होगी, इसलिए बेहतर होगा कि आप सेवई का पैकेट खरीदें। कोशिश करें कि पैकेट अच्छी क्वालिटी का हो और सेवई बिल्कुल भी टूटा हुआ न हो।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।