सेवई का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन खासतौर से इसे ईद पर बनाया जाता है। मीठी सेवइयों के बिना ईद का त्योहार अधूरा है। हालांकि, अब इसे नमकीन या फिर नूडल्स के तौर पर भी खाया जाने लगा है क्योंकि इसका स्वाद न सिर्फ अच्छा होता है बल्कि सेवई हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
इसलिए लोग सेवई को कई तरह से अपने आहार में शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेवई को किस चीज से बनाया जाता है? अगर नहीं, तो आपके यह लेख काम आ सकता है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो यकीनन आपको पता होना चाहिए।
सेवई एक तरह का नूडल है जो दिखने में बहुत बारीक और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसका इस्तेमाल दक्षिण भारतीय इलाके में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसलिए भारत में इसे कई नामों से भी जाना जाता है जैसे-तमिलनाडु में सेवई को संथकई और कन्नड़ में शाविगे के नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल लोग अपने हिसाब से करते हैं। (इंस्टेंट नूडल्स कैसे बनते हैं?)
इसे ज़रूर पढ़ें-सेवई से बनाएं 3 आसान और टेस्टी रेसिपीज
कहा जाता है कि भारत में सेवई का सबसे पहले उपयोग लाल किले की एक शाही दावत में किया गया था। इतिहासकार राना सफवी की किताब के अनुसार सबसे पहले बहादुर शाह जफर की थाली में मीठी सेवई परोसी गई थी। पहले सेवई को उंगलियों से तैयार किया जाता था।
इसे ज़रूर पढ़ें-ब्रेकफास्ट में बनाएं कच्चे आम की स्वादिष्ट सेवई
उस वक्त सेवई को जवें के नाम से जाना जाता था। वहीं, राजस्थान में सेवई को फैनी के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन फेनी सेवई के मुकाबले थोड़ी मोटी होती है जिसे रमजान में सहरी में खाया जाता है।
सेवई बनाते वक्त यकीनन आपके दिमाग में भी यह सवाल जरूर आता होगा कि इतनी बारीक सेवई को कैसे बनाया जाता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल बार-बार आता है, तो बता दें कि इसे चावल और मैदे से तैयार किया जाता है।
हालांकि, अब सेवई को बनाने के लिए गेहूं, रागी आदि का भी इस्तेमाल किया जाने लगा है। पहले सेवई को घर पर ही बनाया जाता था, लेकिन समय के साथ-साथ इसे बनाने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाने लगा है।
उम्मीद है कि आपको सेवई से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको सेवई से जुड़ा कुछ फैक्ट पता है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिदंगी से।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।