Sev Namkeen: रोजाना रोटी सब्जी तो हम सभी खाते हैं लेकिन पेट भरने के साथ-साथ हमें कुछ स्वादिष्ट भी चाहिए होता है। जैसे कोई चटपटी नमकीन। नमकीन से याद आया कि घर पर बनी सेव नमकीन बहुत स्वादिष्ट होती है।
आपने आज से पहले बेसन से बनी सेव नमकीन का स्वाद चखा होगा लेकिन हम इस आर्टिकल में एक यूनिक रेसिपी की बात करने वाले हैं। जी हां, आप घर पर सिर्फ मक्के के आटे और आलू की मदद से भी नमकीन तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।
सामग्री
- आलू
- मक्के का आटा
- नमक और मिर्च
- हल्दी
- बेकिंग सोडा
- तेल
ऐसे बनाएं
- मक्के के आटे से नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले डो तैयार करना होता है। डो बनाने के लिए आपको चाहिए उबले हुए आलू। आलू को बारीक-बारीक काट लिजिए।
- अब आलू में डालें मक्के का आटा,नमक, लाल मिर्च और बेकिंग सोडा। अब आलूं को अच्छे से मिलाएं और इसी दौरान बॉउल में 1 चम्मच तेल भी डाल लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद हल्के हाथ से आटा गूंथ लें। अब आपका मोटा-मोटा काम हो गया है। कम से कम 10 मिनट के लिए डो को किसी साफ कपड़े से ढक कर रख दें।
- डो तैयार हो जाने के बाद इसे दोनो हाथों से मसलें और छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। अब इस डो को सेव बनाने वाली मशीन में डालें और सेव तैयार करें। अब गैस पर तेल रखें और इन सेव को फ्राई करें। अब आपकी सेव तैयार है।
रखें इन बातों का ध्यान
डो बनाते वक्त जरूरत से ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करें ये आटा ज्यादा कुरकुरा ज्यादा हो जाता है और सेव खराब हो जाती है।ठंडा करने से पहले इस सेव को बॉक्स में ना डालें। ऐसा करने से सेव का स्वाद खराब हो जाता है।
इसे भी पढ़ेंःझटपट तैयार करें मसाला जीरा ड्रिंक की ये आसान रेसिपी
कुछ मिनटों की मेहनत के बाद आपकी सेव नमकीन तैयार हो जाएगी जिसे आप किसी के सामने भी परोस सकते हैं। आपको यह रेसिपी कैसी लगी? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों