-1768458217930.webp)
अगर आप कुछ हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला डिश चाहते हैं, तो दही सेमिया (Curd Semiya) आपके लिए परफेक्ट है। यह साउथ इंडियन स्टाइल रेसिपी है, जो अक्सर घरों में बनती है। ऐसे में आप भी इसे ट्राई करके बच्चों को कुछ अलग तरह से सेमिया टेस्ट करा सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही इसका टेस्ट भी अच्छा लगता है। इस बार आप घर पर ट्राई करें ये दही सेमिया।
इसे भी पढ़ें: Phool Gobhi Fara: सर्दी में बनाएं गोभी के फरे वाली सब्जी, पढ़ें आसान रेसिपी
आप सेमिया को हल्का रोस्ट करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है।
अगर आप मीठा कम पसंद करते हैं तो शक्कर कम करें या स्टेविया का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कुछ लोग इसमें केले या पपीते जैसी फ्रूट्स भी डालते हैं, जिससे यह और हेल्दी और टेस्टी बन जाती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में ट्राई करें मूली और चावल की पूड़ी, नीचे पढ़ें इसे बनाने की आसान रेसिपी
इस तरह से आप दही सेमिया बनाकर बच्चों से लेकर घर के बड़ों को कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाकर खिला सकती हैं, ताकि स्वाद और अच्छा लगे। आप इसे किसी भी छुट्टी वाले दिन पर बनाकर खिलाएं और हेल्दी डिश की तरह सर्व करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
साउथ इंडियन स्टाइल दही सेमिया की रेसिपी
इसके लिए सबसे पहले आपको एक पैन में पानी डालकर सेमिया को उबालना है। ध्यान रहे कि सेमिया ज्यादा न पके, हल्की नरमी ही सही रहती है।
इसके बाद इसे छानकर अलग रख दें। अब एक बड़े बाउल में दही को अच्छे से फेंटें ताकि यह क्रीमी और स्मूद हो जाए।
दही में शक्कर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद इसमें उबली हुई सेमिया डालें और धीरे-धीरे मिलाते रहें, ताकि सारा दही सेमिया में मिल जाए।
अब इलायची पाउडर पर इसमें मिक्स कर सकती हैं और ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकती हैं।
आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा घी डालकर गर्मागर्म या ठंडा सर्व कर सकते हैं।
दही सेमिया को आप ठंडा या हल्का गर्म परोस सकते हैं। यह हल्का, पाचक और पेट के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
लंच या डिनर के बाद हल्की मिठाई की तरह इसे सर्व किया जा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।