herzindagi
how to make thick creamy curd in winter

Curd in Winter: इन नुस्खों से कड़ाके की ठंड में भी जमेगा मलाईदार गाढ़ा दही, उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

सर्दियों में दही जमाना किसी चुनौती से कम नहीं होता, लेकिन अगर आप इन 3 जादुई ट्रिक्स को अपनाते हैं, तो कड़ाके की ठंड में भी आपका दही बिल्कुल हलवाई जैसा गाढ़ा और मलाईदार जमेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 17:33 IST

सर्दियों की ठंडी सुबह हो या रात की कड़ाके की ठिठुरन, इस मौसम में दही जमाना अक्सर महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी होता है। कई बार मेहनत के बावजूद दही पतला रह जाता है या बिल्कुल नहीं जमता। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप थोड़ी-सी समझदारी और सही तरीकों का इस्तेमाल करेंगी, तो सर्दियों में भी दही बिल्कुल हलवाई जैसा गाढ़ा और मलाईदार जम सकता है। आज हम आपको सर्दियों में गाढ़ा दही जमाने के 3 बेहद आसान और असरदार तरीके बता रहे हैं, जो हर बार परफेक्‍ट रिजल्‍ट देते हैं।

सर्दियों में गाढ़ा दही जमाने के 3 टिप्स

सर्दियों में दही ठीक से न जमने की सबसे बड़ा कारण तापमान को कम होना है, जिससे गुड बैक्टीरिया एक्टिव नहीं हो पाते। नीचे दिए गए 3 स्टेप्स को फॉलो करें और फर्क खुद देखें।

easy hacks to make thick curd

दूध का सही तापमान और फुल क्रीम का चुनाव

सर्दियों में दही जमाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें मौजूद फैट की मात्रा ज्‍यादा होती है, जिससे दही गाढ़ा और मलाईदार जमता है। दूध को अच्छी तरह उबालने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि दूध हल्का गुनगुना रहे। उंगली डालकर चेक करें। अगर दूध न ज्यादा गर्म लगे और न ठंडा, तो वही सही तापमान है। इसी समय ताजा और खट्टापन न लिए हुए जामन मिलाएं। सही तापमान पर डाला गया जामन दही को स्मूद और परफेक्ट टेक्सचर देता है।

यह भी पढ़ें- गाढ़ा और मलाईदार दही जमाने के लिए आजमाएं मेरी दादी की ये सीक्रेट ट्रिक...पड़ोसन भी पूछेगी रेसिपी

गर्माहट बनाए रखें

ठंडी हवा दही जमने की प्रोसेस को धीमा कर देती है। इसलिए जामन डालने के बाद बर्तन को गर्म और सुरक्षित माहौल देना बेहद जरूरी है। दही के बर्तन को किसी मोटे ऊनी कपड़े या तौलिये में अच्छी तरह लपेट दें। सबसे असरदार तरीका यह है कि दही को हॉट केस में रखें या फिर आटे के ड्रम के अंदर रख दें। आटे की प्राकृतिक गर्माहट दही को 6-8 घंटे में अच्छे से जमा देती है, बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के।

hacks to make thick curd

हरी मिर्च का सीक्रेट हैक

अगर ठंड बहुत ज्‍यादा है और दही जमने का नाम नहीं ले रहा, तो यह ट्रिक किसी जादू से कम नहीं है। जामन डालने के बाद दूध में 1 या 2 साबुत हरी मिर्च डंठल के साथ डाल दें। मिर्च के डंठल में ऐसे एंजाइम्स होते हैं, जो लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इससे दही जल्दी और गाढ़ा जमता है। दही जमने के बाद मिर्च बाहर निकाल दें, स्वाद में कोई बदलाव नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: दही घर पर ही जमेगा गाढ़ा और टेस्‍टी अगर अपनाएंगी ये 4 टिप्‍स

जैसे ही दही जम जाए, इसे तुरंत 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इससे दही की कतलियां और भी टाइट हो जाती हैं और वह बिल्कुल हलवाई जैसा गाढ़ा दिखने लगता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।