
क्या आप भी बैंगन की सब्जी की शौक़ीन हैं? क्या आप बाजार से अक्सर बैंगन खरीद तो लाती हैं, लेकिन कई बार उसमें जरूरत से ज्यादा बीज निकलते हैं और सब्जी का स्वाद ही बिगड़ जाता है? अगर हां तो हम आपको बता रहे हैं कि आपके लिए सही बैंगन चुनना अब चुटकियों का खेल है। खासतौर पर जब हम बैंगन का भरता बना रहे होते हैं तो उसके लिए सही किस्म के बैगन का चुनाव करना जरूरी होता है क्योंकि अगर आप खराब क्वालिटी के बैंगन लाती हैं तो आपकी सब्जी का पूरा स्वाद ही बिगड़ सकता है। कई बार बैंगन बाहर से दिखने में तो ठीक लगता है, लेकिन जैसे ही आप उसे भूनती हैं या काटती हैं उसमें जरूरत से ज्यादा बीज नजर आते हैं जिससे बाद में सब्जी का स्वाद बेकार हो जाता है। मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक रील शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया है कि आपको कैसे अच्छे बैंगन खरीदने चाहिए। आइए आपको बताते हैं उनके ये आसान टिप्स।
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया बताती हैं कि जब भी आप बैंगन खरीदने के लिए बाजार जाती हैं तब आप उन्हें हाथ में उठाकर उनका वजन देखें। सबसे पहले आप बैंगन को हाथ में उठाकर उसका वजन देखें। यदि बैंगन वजन में ज्यादा है तो समझें कि उस बैंगन में जरूरत से ज्यादा बीज हैं।

यही नहीं अगर आप जिस बैंगन को उठाकर देख रही हैं और वो वजन में हल्का है तो समझें कि वह बैंगन स्वाद में ज्यादा अच्छा होगा और इसका भरता या सब्जी भी अच्छी बनेगी। ज्यादा वजन वाले बैंगन में गूदे की तुलना में ज्यादा बीज होते हैं जिसकी वजह से बैंगन का भार ज्यादा नजर आने लगता है। जिस बैंगन में बीज ज्यादा होते हैं उसका न तो भरता अच्छा बनता है और न ही सब्जी। इसलिए आप जब भी बैंगन खरीदने बाजार जा रही हैं तो ध्यान रखें कि ऐसा बैंगन ही चुनें जो वजह में ज्यादा न हो।
यह भी पढ़ें- बैंगन के पौधे में लग जाएं कीड़े तो कुछ ऐसे करें उसकी देखभाल
View this post on Instagram
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया बताती हैं कि आप जब भी बाजार में बैंगन खरीदने जाती हैं तब वजन में हल्के बैंगन ही ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। इस तरह के बैंगन में ज्यादा मात्रा में बीज नहीं होते हैं जिससे इनकी सब्जी ज्यादा अच्छी बनती है। यही नहीं जिन बैंगन में बीज जरूरत से ज्यादा होते हैं ऐसे बैंगन स्वाद में कड़वे भी होते हैं। कम बीज या बिना बीजों वाले बैंगन स्वाद में कड़वे नहीं होते हैं और इनका स्वाद मीठा होता है। यही नहीं ऐसे बैंगन में बीजों की तुलना में ज्यादा गूदा होता है जिसकी वजह से वो स्वाद में ज्यादा अच्छे होते हैं। इसी तरह के बैंगन की सब्जी खाने में भी अच्छी लगती है।

जब आप बाजार में बैंगन खरीद रही हैं तो वजन का ध्यान रखने के अलावा आपको इसके ताजे होने पर भी नजर रखनी चाहिए। इसके लिए आप बैंगन की ऊपरी परत को ध्यान से देखें और इसके डंठल पर भी ध्यान दें। बऑंगन खरीदते समय उसकी बाहरी परत पर ध्यान देना जरूरी है और इसकी बाहरी परत ज्यादा चमकदार हो तो बैंगन भीतर से भी अच्छा होगा। साथ ही, इस बात का ध्यान भी जरूर देना चाहिए कि बैंगन में कहीं भी कोई कीड़ा मौजूद न हो। हमेशा बैंगन ऐसा खरीदें जो बहुत ज्यादा छोटा व जरूरत से ज्यादा बड़ा न हो।
यह भी पढ़ें- पहले नहीं खाया होगा इस तरह से बैंगन, पनीर भरकर बनाएं भरवां स्नैक... जानें रेसिपी
अगर आप भी बाजार में बैंगन की खरीदारी करने जा रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको पंकज भदौरिया की ट्रिक्स को हो फॉलो करना चाहिए जिससे आप अच्छा बैंगन खरीद पाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।