Sat Mar 28, 2026 | Updated 01:58 AM IST HZ Awards 2026
chapati eating tips according to season

गर्मी में कौन-सी Roti खानी चाह‍िए? मास्टरशेफ ने बताया मौसम के हिसाब से चपाती चुनने का सही तरीका

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए डाइट का सही होना बहुत जरूरी है। मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने हाल ही में अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर करके बताया है क‍ि मौसम के ह‍िसाब से आपको अपनी डाइट में काैन सी रोट‍ियां शाम‍िल करनी चाह‍िए? आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 16:26 IST

मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में लोगों को अपने खानपान का जरूरत से ज्यादा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर जरा भी लापरवाही की जाए तो लोग बीमार पड़ जाते हैं। इस दौरान लोगों को हल्की डाइट लेने की सलाह दी जाती है ताकि पेट पर ज्यादा दबाव न पड़े। आपको बता दें कि गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता है।

आमतौर पर लोगों को लगता है कि हर मौसम में सिर्फ गेहूं की रोटी ही खानी चाहिए, लेकिन हाल ही में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि मौसम के हिसाब से कौन सी रोटी खानी चाहिए। आइए जानते हैं-

chapati eating tips

गर्मी के लिए सही है जौ की रोटी

गर्मी के मौसम में जौ की रोटी खानी चाहिए। ये पेट के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करती हैं तो पेट में पानी की कमी नहीं होती है। जिन लोगों को गर्मी में ज्यादा पसीना आता है या जल्दी थकान होती है, वो जौ की रोटी जरूर ट्राई करें।

यह भी पढ़ें- सिर्फ पानी ही नहीं, गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए डाइट में शाम‍िल करें एक्‍सपर्ट के बताए ये सुपरफूड्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MasterChef Pankaj Bhadouria (@masterchefpankajbhadouria)

रागी की रोटी भी गर्मियों में खाएं

मास्टरशेफ ने बताया कि रागी की रोटी भी गर्मी में आप खा सकती हैं। ये शरीर को तो ठंडा रखती ही है, साथ ही ये कैल्शियम से भरपूर होती है। अगर आप इसे डाइट में शामिल करती हैं तो इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और पेट भी हल्का रहता है। गर्मी में एसिडिटी या जलन की समस्या हो, तो रागी की रोटी जरूर खाएं।

 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खाने की इन चीजों से बनाएं दूरी, सेहत पर डाल सकती हैं बुरा असर

कब खाएं ज्वार की रोटी?

ज्वार की रोटी ऐसी है जिसे आप सालभर खा सकती हैं। ये हर मौसम में शरीर को फायदे ही पहुंचाती है। इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जिससे डाइजेशन अच्छा रहता है। गर्मी में ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। अगर आप रोज की रोटी में बदलाव चाहती हैं, तो ज्वार एक बेहतरीन ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में रोज दही और चावल खाने से क्या होता है?

गेहूं की रोटी खाने का समय भी जानें

गेहूं की रोटी तो हर घर में रोजाना बनती है। इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है। साथ ही ये पोषण से भरपूर होती है। इसलिए इसे भी रोजाना खाया जा सकता है, लेकिन अगर बहुत ज्यादा गर्मी लगती है, तो बीच-बीच में दूसरे अनाज की रोटी को भी आप डाइट में शामिल कर सकती हैं।

chapati eating tips (2)

किन रोटियों को गर्मी में न खाएं?

आपको बता दें कि बाजरा और मक्के की रोटी को सर्दियों में खाना ज्यादा अच्छा माना जाता है। ये शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। इसलिए इन्हें गर्मियों में खाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- गर्मी में ज्यादा नॉनवेज खा रहे हैं? हो सकती हैं ये 5 बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स

गर्मी के मौसम में सही डाइट लेना जरूरी है। अगर आप मौसम के हिसाब से जौ, रागी या ज्वार जैसी रोटियां खाएंगी, तो शरीर ठंडा रहेगा और आप ज्यादा एक्टिव रहेंगी।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।