गर्मी... नाम सुनते ही पसीने छूटने लगते हैं। इस मौसम में लोग गर्म खाद्य पदार्थ खाने से परहेज करते हैं। मन करता है कि कुछ हल्का-फुल्का खाया जाए, जो पेट के लिए आरामदायक और ठंडक देने वाला हो लेकिन कुछ लोग नॉनवेज की शौकीन होते हैं, उन्हें हर दिन नॉनवेज ही चाहिए होता है। अगर आप भी नॉनवेज की शौकीन हैं, तो तपती गर्मी में आपकी सेहत के लिए यह मुसीबत बन सकता है। आईए जानते हैं गर्मियों में ज्यादा नॉनवेज खाने से क्या-क्या दिक्कतें होती है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से पात की। डाइट एक्सपर्ट रामिता कौर ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
गर्मियों में ज्यादा नॉनवेज खाने के नुकसान
नॉनवेज गर्म खाद्य पदार्थ है और गर्मियों में पहले से ही तापमान अपने चरम पर होता है। ऐसे में यह दोनों ही चीज मिलाकर शरीर का तापमान बढ़ा सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
बता दे कि नॉनवेज हाई प्रोटीन फूड है और इसे तेल मसाले से ही तैयार किया जाता है। इस वजह से इसका डाइजेशन धीमा होता है, जिससे आपको भारीपन महसूस हो सकता है। यह पेट में एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग बढ़ाते हैं।
इसके अलावा गर्मियों में नॉनवेज फूड से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं। कई बार चिकन या मटन अंदर तक अच्छी तरह से पका नहीं होता है, तो बैक्टीरिया नहीं मर पाते हैं, इससे उल्टी दस्त और पेट दर्द बुखार जैसी दिक्कतें हो सकती है।
यह भी पढ़ें-महिलाओं को अक्सर परेशान करती है एसिडिटी की समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय
नॉनवेज में फैट और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और फाइबर नहीं होता है। जब डाइजेशन धीमा होता है, तो आंतों में खाना ज्यादा देर तक रुका रहता है, जिससे शरीर में विषैले तत्व बनने लगते हैं इसके कारण स्किन पर मुंहासे, एलर्जी वगैरह नजर आ सकते हैं।
अगर आप नॉनवेज में मटन खाते हैं, तो इसमें चिकन और मछली की तुलना में ज्यादा फैट होता है। ज्यादा सैचुरेटेड फैट से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर और दिल से संबंधित शिकायत हो सकती है।
यह भी पढ़ें-वर्कआउट के बाद अक्सर होती है ब्लोटिंग, तो जानिए इसके पीछे कारण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों