
Best Way To Make Bajra Chapati Perfect: ठंड के मौसम में ज्यादातर लोग बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। गेहूं के आटे के विपरीत, बाजरे में चिपचिपाहट बहुत कम या न के बराबर होता है, जिसके कारण रोटी अक्सर बेलते समय फटने लगती है या किनारों से टूट जाती है। बाजरे की एकदम गोल और फूली हुई रोटी बनाने के लिए आटे को गूंथने का तरीका और पानी का सही अनुमान होना बहुत जरूरी है। क्या आपसे भी बाजरे की रोटी बनाते वक्त टूट जाती है? अगर हां, तो आप इस लेख में बताए गए तरीकों को अपनाकर इसे परफेक्ट बना सकती हैं।

बाजरे की रोटी टूटने का सबसे बड़ा कारण ठंडा पानी होता है। आटे को हमेशा हल्के गर्म या गुनगुने पानी से गूंथें। गर्म पानी बाजरे के आटे में थोड़ी सी नमी और लचीलापन पैदा करता है, जिससे लोई बनाते समय दरारें नहीं आतीं। पानी को थोड़ा-थोड़ा करके डालें ताकि आटा बहुत ज्यादा गीला न हो जाए।
इसे भी पढ़ें- आटे में मिलाएं बर्फ के टुकड़े, रोटी बनाने का यह तरीका नहीं जानती होंगी आप
यदि आप पहली बार बाजरे की रोटी बना रहे हैं और वह बार-बार टूट रही है, तो आप इसमें 10-20 प्रतिशत गेहूं का आटा मिला सकती हैं। गेहूं का आटा बाइंडिंग का काम करेगा। इसके अलावा आटे में एक छोटा उबला हुआ आलू भी मैश कर सकती हैं। इससे आटे की बाइंडिंग जबरदस्त हो जाती है और नौसिखिए भी आसानी से हाथ से रोटी बना लेते हैं।

अगर आप हाथों से पोते हुए रोटी बना रही हैं, तो रोटी को थपथपाते समय आपकी हथेलियां सूखी नहीं होनी चाहिए। लोई को हाथ में लेने से पहले अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा लें या फिर हल्का सा सूखा आटा छिड़क लें। पानी लगाने से लोई हाथों पर चिपकती नहीं और आसानी से फिसलती हुई बड़ी हो जाती है। थपथपाते समय दबाव उंगलियों के बजाय हथेलियों के बीच वाले हिस्से से दें।
जब आप हाथ से रोटी बड़ी कर रहे हों और किनारे फट रहे हों, तो तुरंत अपनी उंगलियों की मदद से उन दरारों को आपस में जोड़ दें। रोटी को बहुत ज्यादा पतला करने की कोशिश न करें। बाजरे की रोटी थोड़ी मोटी ही अच्छी लगती है और मोटी रोटी के टूटने के चांस भी कम होते हैं।
अगर आप हाथों से रोटी नहीं थपथपा पा रहे हैं, तो एक प्लास्टिक की साफ शीट या बटर पेपर लें। उस पर थोड़ा सा सूखा आटा या तेल लगाएं, बीच में लोई रखें और ऊपर से दूसरी शीट रखकर हल्के हाथों से बेलें। इससे रोटी चिपकती नहीं है और आप आसानी से उठाकर उसे तवे पर डाल सकते हैं।

हाथ से रोटी पोने के बाद इसको बहुत सावधानी से गरम तवे पर डालें। तवा न तो बहुत ज्यादा ठंडा होना चाहिए और न ही धुआं निकलने वाला गरम। रोटी डालने के बाद उसके ऊपर हल्का सा पानी का हाथ फेर दें। इससे रोटी की ऊपरी परत सूखकर फटेगी नहीं और रोटी अच्छी तरह फूलेगी। इसे धीमी आंच पर धीरे-धीरे सिकने दें।
इसे भी पढ़ें- तवे से उतरते ही पापड़ जैसी अकड़ने लगती है रोटी? अपनाएं ये 3 हैक्स, मलमल जैसी रहेगी मुलायम; देवरानी-जेठानी पूछने लगेंगी सीक्रेट
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।