
आटा गूंथना वैसे तो आसान है, लेकिन कई लोगों को यह बहुत बोरिंग काम लग सकता है। गर्मियों के समय तो किचन में खड़े रहना ही और मुश्किल लगता है। गर्मियों की एक और समस्या होती है कि आटा अगर आपने गूंथकर रख लिया, तो वह काला पड़ने लगता है या खट्टा हो जाता है। आटा फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा होने लगता है और यह वाकई अच्छा नहीं है। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसी ट्रिक्स को आजमाएंगी जिससे फ्रिज में रखे हुए आटे से भी सॉफ्ट रोटी बने, तो आपके लिए अच्छा होगा।
आज हम भी आपको कुछ ऐसी ही ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जो शायद आपको पसंद आएंगे।
इस एक ट्रिक से ही आटे के काले और खट्टे होने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, जब भी हम आटा गूंथते हैं तब पानी का तापमान हमेशा ही रूम टेम्परेचर पर रखते हैं। पर इससे आटे में फरमेंटेशन का प्रोसेस जल्दी होने लगता है। ऐसे में आटा थोड़ी देर के लिए भी अगर बाहर रह गया, तो वह काला पड़ने लगेगा। इसे रोकने के लिए आप बर्फ के टुकड़े डालकर पानी को जितना ठंडा हो सके उतना ठंडा करें और फिर उस पानी से आटा गूंथें।
ऐसा करने से आपका आटा फर्मेंटेशन प्रोसेस में नहीं जाएगा। अगर आप तुरंत रोटियां नहीं बनाने वाली हैं, तो आटे को गूंथ कर उसे तुरंत ही फ्रिज में रख दें। किसी कटोरी या खुले हुए बर्तन में रखेंगी, तो आटा सख्त हो जाएगा। इसलिए बेहतर है कि उसे तुरंत ही एयरटाइट बर्तन में रख दें।

इसे जरूर पढ़ें- सॉफ्ट और फूली-फूली नहीं बनती रोटियां तो अपनाएं ये टिप्स
कई बार आटा अच्छा गूंथने के बाद भी हम रोटियां ठीक से नहीं बना पाते हैं। उसका कारण होता है आटे का ठीक से मिक्स ना होना। इस एक समस्या का हल भी एक छोटी सी ट्रिक से हो जाएगा। आपको करना यह है कि आटा थोड़ा कम पानी डालकर गूंथे और जब यह हो जाए, तो उसके ऊपर से दो तीन चम्मच पानी डालकर उसे रेस्ट करने के लिए ढक कर 10 मिनट छोड़ दें। 10 मिनट बाद उसे दोबारा निकालें और फिर से गूंथ लें।
अब आप पाएंगी कि आपका आटा बहुत ज्यादा सॉफ्ट हो गया है और इस आटे का टेक्सचर भी पहले से ज्यादा स्मूथ हो गया है। इस ट्रिक में बस आपको यह ध्यान रखना है कि कहीं गलती से भी आटे में जरूरत से ज्यादा पानी ना मिल जाए। ऐसा हो गया, तो आपकी रोटियों में ज्यादा परथन लगाने की जरूरत होगी और रोटी काली सी हो जाएगी। सॉफ्ट रोटी बनाने के लिए टिप यही है कि आटे का टेक्सचर सही होना बहुत जरूरी है।
रोज सुबह-सुबह आटा गूंथना तो आफत का काम लग सकता है। अगर ऑफिस जाने की जल्दी हो, तो ऐसा करना और भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में आपको अगर एक बार गूंथकर आटा फ्रिज में स्टोर करके रखना है, तो उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगा दें। बहुत ज्यादा नहीं बस कुछ बूंदें तेल की लगाकर उसकी ऊपरी परत को अच्छे से पॉलिश कर दें। इसके बाद किसी एयर टाइट डिब्बे में इसे बंद कर फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से फ्रिज की डायरेक्ट ठंड से आटा बच जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- आटे से जुड़े ये अद्भुत हैक्स बनाएंगे आपका काम आसान
ध्यान रखें कि फ्रिज में रखने के बाद भी आटा दो दिन से ज्यादा नहीं रखना चाहिए। इससे आगे आटे में फर्मेंटेशन प्रोसेस शुरू हो जाता है जो हेल्दी नहीं होता।
आटे को प्लास्टिक की जगह स्टील के डिब्बे में आटा स्टोर करके रखें। प्लास्टिक के डिब्बे में कोई भी चीज ज्यादा दिनों तक स्टोर करना सही नहीं होता है।
अगर आपकी भी कोई ऐसी ही ट्रिक है, तो उसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit: Freepik/ Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।