Tue Mar 10, 2026 | Updated 05:29 PM IST
herzindagi
image

Ramadan Special Pista Kulfi Falooda: रमजान में सबको पसंद आएगी पिस्ता कुल्फी फालूदा, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Pista Kulfi Falooda: रमजान के दिनों में बनाने के लिए आप पिस्ता कुल्फी फालूदा बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है। आइए बताते हैं इसकी पूरी रेसिपी।
Editorial
Updated:- 2026-03-10, 14:05 IST

Pista Kulfi Falooda:रमजान के पाक महीने में दिनभर के रोजे के बाद इफ्तार के समय कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग मिल जाए, तो दिनभर की थकान मिट जाती है। पिस्ता कुल्फी फालूदा एक ऐसा डेजर्ट है जो न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि सेहत और ताजगी से भी भरपूर है। बाजार जैसी मखमली कुल्फी और ठंडे-ठंडे फालूदा का कॉम्बिनेशन घर पर बनाना बेहद आसान है। यहां दी गई है स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी, जिससे आप अपनों का दिल जीत सकते हैं।

पिस्ता कुल्फी फालूदा के लिए विधि

  • सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध को उबलने के लिए रखें।
  • जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह घटकर आधा न रह जाए।
  • बीच-बीच में किनारों पर जमी मलाई को खुरचकर दूध में मिलाते रहें। इससे कुल्फी दानेदार और गाढ़ी बनेगी।
  • जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता डालें।
  • इसे 5 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स या किसी एयरटाइट कंटेनर में डालें।
  • इसे 7-8 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें।

pile-pistachios

फालूदा सेव और सब्जा तैयार कैसे करें

  • एक बर्तन में पानी उबालें और फालूदा सेव को 4-5 मिनट तक पकाएं।
  • पकने के बाद इसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दें ताकि वे आपस में न चिपकें।
  • सब्जा के बीजों को आधे कप पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें, वे फूलकर जेली जैसे हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में घर पर मलाई कुल्फी बनाते समय ये टिप्स बनाएं उसे बेहद टेस्टी

कैसे करें पिस्ता कुल्फी फालूदा

  • परफेक्ट स्ट्रीट स्टाइल लुक के लिए एक लंबा कांच का गिलास लें।
  • सबसे पहले नीचे 2 चम्मच रोज सिरप डालें।
  • उसके ऊपर 2 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज डालें।
  • अब तैयार फालूदा सेव की एक लेयर लगाएं।
  • थोड़ा सा ठंडा दूध डालें।
  • अंत में, तैयार पिस्ता कुल्फी के स्लाइस या स्कूप ऊपर से रखें।
  • ऊपर से थोड़ा और रोज सिरप, कटे हुए पिस्ता और टूटी-फ्रूटी से सजाएं।

2 - 2026-03-10T135641.636

 

इसे भी पढ़ें: Watermelon Rabdi Kulfi Recipe: इस गर्मी बनाएं ठंडी-ठंडी तरबूज रबड़ी कुल्फी, नोट करने स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

इस तरह से आप पिस्ता कुल्फी फालूदा बना सकती हैं। इससे आपके मुंह का स्वाद बढ़ जाएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

पिस्ता कुल्फी फालूदा Recipe Card

पिस्ता कुल्फी फालूदा रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 85
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • दूध-1 लीटर (फुल क्रीम)
  • चीनी-½ कप (स्वादानुसार)
  • पिस्ता-¼ कप (बारीक कटे हुए)
  • इलायची पाउडर-½ छोटी चम्मर
  • केसर-8-10 धागे (दूध में भीगे हुए)
  • फालूदा और असेंबलिंग के लिए
  • फालूदा सेव-1 कप
  • सब्जा के बीज- 2 बड़े चम्मच (पानी में भिगोए हुए) रोज सिरप - 4-5 बड़े चम्मच
  • ठंडा दूध-1 कप
  • गार्निश के लिए- टूटी-फ्रूटी और कटे हुए मेवे

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध को उबलने के लिए रखें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह घटकर आधा न रह जाए।

  2. Step 2:

    बीच-बीच में किनारों पर जमी मलाई को खुरचकर दूध में मिलाते रहें। इससे कुल्फी दानेदार और गाढ़ी बनेगी।

  3. Step 3:

    जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता डालें।

  4. Step 4:

    इसे 5 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स या किसी एयरटाइट कंटेनर में डालें।

  5. Step 5:

    इसे 7-8 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें।

  6. Step 6:

    एक बर्तन में पानी उबालें और फालूदा सेव को 4-5 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद इसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दें ताकि वे आपस में न चिपकें।

  7. Step 7:

    सब्जा के बीजों को आधे कप पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें, वे फूलकर जेली जैसे हो जाएंगे।

  8. Step 8:

    परफेक्ट स्ट्रीट स्टाइल लुक के लिए एक लंबा कांच का गिलास लें। सबसे पहले नीचे 2 चम्मच रोज सिरप डालें।

  9. Step 9:

    उसके ऊपर 2 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज डालें। अब तैयार फालूदा सेव की एक लेयर लगाएं।

  10. Step 10:

    थोड़ा सा ठंडा दूध डालें। अंत में, तैयार पिस्ता कुल्फी के स्लाइस या स्कूप ऊपर से रखें। ऊपर से थोड़ा और रोज सिरप, कटे हुए पिस्ता और टूटी-फ्रूटी से सजाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।