
बालों का झड़ना कम करने के लिए अक्सर बड़े-बुजुर्ग बालों की जड़ों में तेल लगाने की सलाह देते हैं। बेशक ऑयलिंग बालों को लंबा करने और हेयरफॉल कम करने का एक कारगर तरीका है, लेकिन सिर्फ तेल लगाना ही बालों को मजबूत बनाने के लिए काफी नहीं है। बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आप क्या खा रही हैं, आपकी जीवनशैली कैसी है, आप तनाव में हैं या नहीं या फिर शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस तो नहीं है, ये सभी चीजें हेयरग्रोथ पर असर डालती हैं। ऐसे में बालों का झड़ना कम करने के लिए आपको इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उपाय करने होंगे। यहां हम आपको 5 ऐसे आयुर्वेदिक सीक्रेट्स बता रहे हैं, जो बालों को घना और मजबूत बना सकते हैं। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
View this post on Instagram
शरीर में तनाव, नींद और कमी और ओवरथिंकिंग के कारण वात दोष बढ़ जाता है और इसकी वजह से पोषण हमारे स्कैल्प तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में नस्य से सीधा दिमाग को पोषण मिलता है, वात दोष कम होता है और बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। आपको गाय के घी को गुनगुना करके इसकी 2 बूंदे लेनी हैं। इसे खाली पेट या सोते समय अपने दोनों नथुनों में डालें। इसके बाद कुछ देर लेट जाएं और गहरी सांस लें।
यह भी पढ़ें- Hair Fall: बालों का झड़ना होगा कम, रोज खाएं ये 4 चीजें
अक्सर हम इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में नींद की कमी या देर से सोने का सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। हेयरग्रोथ के लिए हमारी अग्नि और हार्मोन्स का रीसेट मोड पर होना जरूरी है, ऐसा सोते समय होता है। देर रात तक जागने या नींद पूरी न होने के चलते बाल कमजोर और पतले होकर झड़ने लगते हैं, इसलिए 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। तनाव की वजह से शरीर में वात दोष बढ़ता है और हार्मोन्स इंबैलेंस होते हैं, जिसकी वजह से बालों का झड़ना बढ़ जाता है। ऐसे में तनाव को कम करने की कोशिश करें।

बालों को घना और मजबूत बनाने में कुछ खास फूड्स भी मदद कर सकते हैं। हमारे शरीर में किसी जरूरी विटामिन या मिनरल की कमी, इंफ्लेमेशन या खराब पाचन का सीधा असर हमारे बालों पर होता है। आंवला, घी, करी पत्ता, अनार और तिल हेयरफॉल कम करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- 10 रुपये के ये बीज हैं नेचुरल 'हेयर ट्रांसप्लांट', अब Hair Fall होगा बंद
हेयरफॉल करने के लिए एक्सपर्ट के बताए इन 4 आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।