Sun Feb 15, 2026 | Updated 03:22 AM IST
herzindagi
image

गुच्‍छों में निकलते हैं बाल? यह स्प्रे 1 महीने में रोकेगा Hair Fall और बढ़ाएगा लंबाई

क्या आपके बाल भी गुच्छों में झड़ रहे हैं? अब सिर धोते समय नाली में दिखने वाले बालों से छुटकारा पाने के लिए महंगे हेयर ट्रीटमेंट पर पैसे बर्बाद करना बंद करें। घर पर यह जादुई स्प्रे बनाएं और 1 महीने में कमाल का बदलाव देखें।
Editorial
Updated:- 2026-02-14, 12:18 IST

घने और मजबूत बाल सुंदरता बढ़ाते हैं और आत्मविश्वास में भी चार चांद लगा देते हैं। लेकिन आजकल के प्रदूषण, खराब जीवनशैली और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण बालों का झड़ना आम समस्या बन गई है। अगर आप भी हर सुबह कंघी में फंसे ढेरों बाल देखकर परेशान हो जाती हैं, तो अब चिंता छोड़िए।

प्रकृति के पास आपकी इस समस्या का बहुत ही आसान और असरदार समाधान है। एक महीने के रेगुलर इस्‍तेमाल से यह स्‍पेशल हेयर स्प्रे न सिर्फ आपके बालों का टूटना रोकेगा, बल्कि उन्हें जड़ों से पोषण देकर खोई हुई चमक भी वापस लाएगा। इसके बारे में नटी ओवर न्‍यूट्रिशन की न्‍यूट्रिशनिस्‍ट और वेट मैनेजमेंट एक्‍सपर्ट किरण कुकरेजा बता रही हैं।

hibiscus for hair fall

आयुर्वेदिक हेयर स्प्रे की जरूरी सामग्री

  • गुड़हल के फूल- 2
  • रोजमेरी की पत्तियां- कुछ टहनियां
  • मेथी दाना- 1 बड़ा चम्मच
  • कलौंजी- 1 बड़ा चम्मच
  • सूखे भृंगराज के पत्ते- थोड़ी मात्रा में
  • करी पत्ता- 15-20 पत्तियां
  • लौंग- 2-3

आयुर्वेदिक हेयर स्प्रे बनाने का तरीका

  • एक बर्तन में पानी लें और इसमें ये सारी चीजें डाल दें।
  • इस मिश्रण को धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक अच्छी तरह उबालें ताकि सभी जड़ी-बूटियों का सत्व पानी में आ जाए।
  • जब पानी आधा रह जाए या गहरा रंग ले ले, तब इसे ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे छान लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • इस स्प्रे को एक दिन छोड़कर अपने बालों की जड़ों और लंबाई पर लगाएं।
  • इसे लगाने का सबसे सही समय शाम 4:00 बजे से पहले है।

सावधानी: इस स्प्रे को रात के समय बालों में बिल्कुल न लगाएं।

क्यों है यह स्प्रे इतना असरदार?

यह आयुर्वेदिक हेयर स्प्रे बालों की समस्याओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसकी प्रभावशीलता का मुख्य कारण इसमें मौजूद प्राकृतिक चीजों का सही संतुलन और औषधीय गुण हैं।

hair-spray

बालों का झड़ना तुरंत रोके

यह स्प्रे स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और गुच्छों में गिरना बंद हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Ashwagandha For Hair: झड़ते बालों की वजह से आप भी हैं परेशान? अश्वगंधा का ऐसे करें इस्तेमाल

घने और लंबे बाल

इसमें गुड़हल, मेथी और कलौंजी जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं। ये तत्व नए बालों को उगाने में मदद करते हैं, जिससे बालों की लंबाई तेजी से बढ़ती है।

डैंड्रफ और खुजली से राहत

लौंग और करी पत्ते में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो स्कैल्प को इन्फेक्शन से मुक्त रखते हैं और डैंड्रफ की समस्या को जड़ से खत्म करते हैं।

यह भी पढ़ें- Dandruff Problem In Winter: नारियल तेल और नींबू से डैंड्रफ की समस्या हो सकती है दूर, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

सिल्की और शाइनी टेक्सचर

आज के प्रदूषण और केमिकल के कारण बाल अक्सर बेजान और रूखे हो जाते हैं। यह आयुर्वेदिक मिश्रण बालों को कुदरती शाइन देता है और रेशमी व कोमल बनाता है। बेजान बालों में नई जान फूंकने के लिए यह स्प्रे सबसे प्रभावी और सुरक्षित विकल्प है।

आप भी इस स्‍प्रे की मदद से बालों का झड़ना रोक सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।