herzindagi
image

Ashwagandha For Hair: झड़ते बालों की वजह से आप भी हैं परेशान? अश्वगंधा का ऐसे करें इस्तेमाल

Ashwagandha For Hair: अगर आप भी झड़ते बालों की वजह से काफी परेशान हैं, तो अब आप घर पर ही अश्वगंधा का इस्तेमाल कर एक खास हेयर मास्क बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 13:19 IST

बालों को खूबसूरत, घना और लंबा बनाने के लिए महिलाएं न जाने कितने तरह के प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो झड़ते बालों की वजह से इतनी परेशान रहती हैं, कि वह तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट आजमाने को तैयार हो जाती हैं। अगर आप भी बदलते मौसम की वजह से होने वाले हेयर फॉल या डेंड्रफ की वजह से काफी परेशान हैं, तो अश्वगंधा का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं कि अश्वगंधा का बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करना सही रहेगा।

बालों के लिए अश्वगंधा

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो झड़ते बालों की वजह से बहुत परेशान रहती हैं, लेकिन अब आपको इन झड़ते बालों की वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।

1 - 2026-01-28T175710.947

अश्वगंधा से हेयर मास्क

आप घर पर रहकर अश्वगंधा से खास उपाय आजमाकर इन झड़ते बालों की समस्याओं को दूर कर सकती हैं साथ ही स्कैल्प से जुड़ी किसी भी प्रॉब्लम को भी कम करने में अश्वगंधा काफी मददगार हो सकता है। आप अश्वगंधा का इस्तेमाल कर बालों के लिए खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें- बालों के लिए ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, इन चीजों को मिलाकर बनाएं खास हेयर मास्क

अश्वगंधा से हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • अश्वगंधा
  • शहद
  • दही

अश्वगंधा से हेयर मास्क बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप अश्वगंधा की पत्ती को सूखाकर इसका पाउडर तैयार कर लें।
  • पाउडर को एक कटोरी में निकालें फिर इसमें थोड़ा शहद मिक्स कर दें।
  • अब इसमें थोड़ा ताजा दही मिक्स करें और एक खास पेस्ट बना लें।
  • इसे अच्छी तरह फेंट लें और इस पेस्ट को ब्रश की मदद से बालों की जड़ों में लगाएं।

    2 - 2026-01-28T175712.375

  • इसे बालों की जड़ों में कम से कम 40 मिनट तक लगाकर रखें।
  • उसके बाद आप अपने बालों को माइल्ड शैम्पू की मदद से धो सकती हैं।
  • अगर आप इस हेयर मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।

यह भी पढ़ें- आंवला और मेथी दाने पाउडर से बनाएं स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
1 सप्ताह में तेजी से बाल कैसे बढ़ाएं?
बालों की देखभाल करें, हेयर मास्क का इस्तेमाल करें और माइल्ड, डैंड्रफ फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें।
प्याज से बाल कैसे लंबे करें?
प्याज के रस को जाड़ों में लगा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।