Sat Apr 18, 2026 | Updated 01:22 AM IST
Kathal Ka Keema Recipe

कटहल से बनाएं वेज मटन कीमा, स्वाद ऐसा कि सब करने लगेंगे तारीफ; पढ़ें आसान रेसिपी

Veg Mutton Keema Recipe: कीमा का नाम आते ही लोगों के दिमाग में नॉनवेज आता है,लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप कटहल की मदद से भी वेज मटन कीमा बना सकती हैं। नीचे पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 10:57 IST

Kathal Ka Mutton Keema Banane Ka Tarika: कटहल वेज खाने वाले लोगों के लिए नॉनवेज की तरह काम करता है। इससे बनने वाली रेसिपी का स्वाद चिकन के जैसा होता है, लेकिन बात जब कीमा की आती है, तो हम सभी को लगता है कि इसे तो केवल मटन से ही बनाया जा सकता है, पर क्या आपको पता है कि आप कटहल से भी वेज मटन कीमा बना सकती हैं। अगर आप कीमा के शौकीन हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एक शानदार ट्रीट साबित होगी। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान और लाजवाब रेसिपी।

कटहल वेज मटन कीमा बनाने की रेसिपी

how-to-cut-jackfruit-in-hindi

  • सबसे पहले कटहल के छिलके उतारकर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक कुकर में थोड़ा पानी, नमक और थोड़ी सी हल्दी डालकर कटहल को 1-2 सीटी आने तक उबाल लें।
  • उबलने के बाद पानी छान लें और कटहल को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे मैशर से हल्का क्रश कर लें या हाथों से छोटे-छोटे रेशों में तोड़ लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग का तड़का लगाएं।
  • अब बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उसे तब तक भूनें जब तक वह गहरा सुनहरा न हो जाए।
  • प्याज भुनने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह भूनें।
  • अब इसमें हरी मिर्च डालकर तब तक पकाएं, जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।
  • इसके बाद आंच धीमी करें और इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
  • मसाला भुनने के बाद, इसमें फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें।
  • मसाला तैयार होने पर इसमें क्रश किया हुआ कटहल डालें और 5-7 मिनट तक अच्छी तरह भूनें।
  • अगर आप इसे सूखा रखना चाहते हैं तो ऐसे ही पकने दें।
  • आप अगर थोड़ी लटपटी ग्रेवी चाहिए तो आधा कप गरम पानी डालें।

kathal veg mutton keema

  • आखिर में गरम मसाला और थोड़ी सी कसूरी मेथी हाथों से रगड़कर डालें और गरमा-गरम परोसें।

इसे भी पढ़ें- कटहल का अचार बनाते समय ध्यान रखें ये 5 बातें, 3-4 साल तक नहीं होगा खराब

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Gemini

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

कटहल वेज मटन कीमा बनाने की रेसिपी Recipe Card

कटहल वेज मटन कीमा बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 60 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 45 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • कच्चा कटहल-500 ग्राम
  • प्याज-5 बड़े
  • अदरक-लहसुन पेस्ट-1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च-2-3
  • दही-2 बड़े चम्मच
  • तेजपत्ता
  • बड़ी इलायची-2
  • दालचीनी-1 टुकड़ा
  • लौंग-5-6
  • काली मिर्च-5-6
  • हल्दी-1
  • लाल मिर्च
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले कटहल के छिलके उतारकर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।

  2. Step 2:

    अब एक कुकर में थोड़ा पानी, नमक और थोड़ी सी हल्दी डालकर कटहल को 1-2 सीटी आने तक उबाल लें।

  3. Step 3:

    उबलने के बाद पानी छान लें और कटहल को थोड़ा ठंडा होने दें।

  4. Step 4:

    जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे मैशर से हल्का क्रश कर लें या हाथों से छोटे-छोटे रेशों में तोड़ लें।

  5. Step 5:

    इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग का तड़का लगाएं।

  6. Step 6:

    अब बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उसे तब तक भूनें जब तक वह गहरा सुनहरा न हो जाए।

  7. Step 7:

    प्याज भुनने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह भूनें।

  8. Step 8:

    अब इसमें हरी मिर्च डालकर तब तक पकाएं, जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।

  9. Step 9:

    इसके बाद आंच धीमी करें और इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं।

  10. Step 10:

    मसाला भुनने के बाद, इसमें फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें।

  11. Step 11:

    मसाला तैयार होने पर इसमें क्रश किया हुआ कटहल डालें और 5-7 मिनट तक अच्छी तरह भूनें।

  12. Step 12:

    अगर आप इसे सूखा रखना चाहती हैं तो ऐसे ही पकने दें।

  13. Step 13:

    आखिर में गरम मसाला और थोड़ी सी कसूरी मेथी हाथों से रगड़कर डालें और गरमा-गरम परोसें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।