Wed Apr 1, 2026 | Updated 11:04 AM IST HZ Awards 2026
golgappa pani recipe

इन 4 चीजों को मिलाकर बनाएं गोलगप्पे का खट्टा-मीठा पानी, ठेले पर जाकर खाना जाएंगी भूल

गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाना लाजमी है, लेकिन अक्सर हम उस तीखे और चटपटे पानी के स्वाद के लिए बाजार के ठेले पर जाते हैं। घर पर गोलगप्पे की पूरियां तो आसानी से मिल जाती हैं पर असली मैजिक वाला पानी बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है। नीचे देखें इसे बनाने की रेसिपी।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 00:29 IST

गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाना लाजमी है, लेकिन अक्सर हम उस तीखे और चटपटे पानी के स्वाद के लिए बाजार के ठेले पर जाते हैं। आमतौर पर लोगों को ऐसा लगता है कि क्यों घंटों इतनी मेहनत करना या फिर दुकान जैसा खट्टा-मीठा पानी नहीं बन पाएगा। घर पर गोलगप्पे की पूरियां तो आसानी से मिल जाती हैं पर असली मैजिक वाला पानी बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है। हम अक्सर सोचते हैं कि ठेले वाले भैया ऐसा क्या मिलाते हैं, जो पानी इतना लाजवाब होता है।

अगर आप इन 4 खास चीजों को सही तरीके से मिला लें, तो आप घर पर ही बिल्कुल बाजार जैसा, खट्टा-मीठा पानी तैयार कर सकती हैं। इसे एक बार चखने के बाद आप बाहर के गोलगप्पे खाना भूल जाएंगी। नीचे देखें इसे बनाने का आसान तरीका।

इमली का पल्प करेगा काम

golgappa pani puri recipe

गोलगप्पे के पानी का स्वाद इमली से आता है। बाजार जैसा स्वाद पाने के लिए इमली को गर्म पानी में भिगोकर उसका गाढ़ा पल्प निकालें। अगर आप इसकी जगह अमचूर का इस्तेमाल करती हैं, तो वह खटास और रंग नहीं आता है।

इसे भी पढ़ें- गेहूं, मैदा या सूजी... गोलगप्पे बनाने के लिए कौन-सा आटा इस्तेमाल करना है बेस्ट? 

ताजा पुदीना और हरा धनिया करें इस्तेमाल

pani puri water recipe

ठेले वाले पानी की वह खास खुशबू और हरा रंग ताजे पुदीने और धनिये की पत्तियों से आता है। इसके लिए बस मुट्ठी भर पुदीना और उतना ही हरा धनिया लेकर उसमें 2-3 हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लेना है। यह पेस्ट पानी में ताजगी घोल देता है और तीखापन भी लाता है। पुदीना पेट को ठंडक देता है, जिससे गोलगप्पे खाने के बाद जलन नहीं होती।

काला नमक और भुना जीरा

secret ingredients pani puri

काला नमक और भुना जीरा मसाला पानी के स्वाद को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। सादे नमक के बजाय काले नमक का इस्तेमाल करें और जीरे को तवे पर हल्का भूनकर उसे दरदरा पीस लें। भुना हुआ जीरा पानी में सोंधी खुशबू लाता है और काला नमक उसे चटपटा बनाता है। ये दोनों चीजें मिलकर पानी को इतना सुपाच्य बना देती हैं कि आप जी भर कर गोलगप्पे खा सकें।

गुड़ का करें इस्तेमाल

spicy pani puri water

खट्टे-मीठे पानी का असली बैलेंस गुड़ से आता है। इमली की तेज खटास को काटने के लिए थोड़ा सा गुड़ मिलाना बहुत जरूरी है। यह पानी को एक हल्की मिठास देने का काम करता है जो तीखेपन के साथ मिलकर जुबान पर एक अलग ही स्वाद छोड़ता है। यही वह चौथी चीज है जिसे लोग अक्सर भूल जाते हैं, जबकि यही स्वाद को पूरा करती है।

कैसे बनाएं परफेक्ट पानी?

homemade pani puri water

  • इन चारों चीजों को तैयार करने के बाद, एक बड़े बर्तन में 1 लीटर ठंडा पानी लें।
  • अब इसमें इमली का पल्प, पुदीना-धनिया का पेस्ट, काला नमक, भुना जीरा और गुड़ का घोल मिला दें।
  • ऊपर से थोड़ा सा हींग और बूंदी डालें।
  • अगर आप इसे और ज्यादा ठंडा करना चाहती हैं, तो इसमें बर्फ के टुकड़े डालें।
  • बस तैयार है आपका स्ट्रीट स्टाइल गोलगप्पे का पानी तैयार है।

इसे भी पढ़ें- अब गोलगप्पे सिर्फ पानी के साथ ही नहीं, इन 'स्पेशल रेसिपी' में भी आएंगे काम, जानें बची हुई पूरियों से क्या बना सकती हैं?

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।