Fri Feb 27, 2026 | Updated 06:01 AM IST
herzindagi
image

Gardening Tips: न खाद न मिट्टी,पानी में उगाएं ये पौधे और पाएं भर-भर के फूल

How To Grow Plants In Water At Home: भागदौड़ भरी लाइफ के बीच बागवानी करना थोड़ा मुश्किल का काम हो जाता है। पौधों को समय पर खा-पानी अगर न दिया जाए, तो वह 1-2 दिन में ही मुरक्षा जाते हैं। क्या आप भी मिट्टी और खाद के झंझट से बचना चाहते हैं? जानें उन 6 खूबसूरत पौधों के नाम जो बिना मिट्टी के सिर्फ एक गिलास पानी में उग जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 16:16 IST

Indoor Plants That Bloom In Water Jars: गार्डेनिंग शौक रखने वाले लोग अपने घर की छत, बालकनी और कमरे के अंदर अलग-अलग तरह के प्लांट लगाते हैं, लेकिन कई बार समय की कमी होने के कारण पौधों का ख्याल रख पाना मुश्किल हो जाता है और खाद-पानी में अगर थोड़ी सी देरी हो, तो हरा-भरा पौधा सूख जाता है, जिसे दोबारा से सही करना न केवल परेशानी भरा होता है बल्कि उसे उखाड़ने की जरूरत पड़ जाती है। इस कारण से कुछ लोग बागवानी का शौक रखने के बाद भी पेड़-पौधों को लगाने से बचते है, लेकिन क्या जानती हैं, कि कुछ प्लांट ऐसे होते हैं, जिन्हें न मिट्टी की जरूरत होती है और न ही खाद की। इन्हें आप पानी में उगाकर फूल पाने के साथ ही घर की शोभा भी बढ़ा सकती हैं। इनकी खास बात यह है कि इन के लिए आपको केवल 1 गिलास पानी की जरूरत पड़ेगी। नीचे लेख में हम आपको पानी में उगने वाले 6 पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं।

मनी प्लांट को पानी में कैसे उगाएं? (How To Grow Money Plant In Water)

How To Grow Money Plant In Water

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जिसे आप न केवल मिट्टी बल्कि पानी में भी आसानी से उगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले इसकी एक कटिंग लें। अब इसे कांच के बर्तन में एक गिलास पानी डालकर उसमें डुबाएं। 5-7 दिन बाद आप देखेंगी कि 7-10 दिन के भीतर नई जड़ें निकलने लगी हैं। ग्रोथ को तेज रखने के लिए आपको केवल समय-समय पर पानी बदलने की जरूरत होगी।

इसे भी पढ़ें- पौधे के नीचे एल्युमिनियम फॉयल की बॉल रखने से क्या होता है? क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा यह हैक... फायदे जान बंद कर देंगी नर्सरी जाना

मॉन्स्टेरा प्लांट को पानी में कैसे उगाएं? (How To Grow Monstera Plant)

How To Grow Monstera Plant

बड़े और कटिंग वाले पत्तों वाले मॉन्स्टेरा प्लांट को भी आप पानी में ग्रो कर सकती हैं। इसे ग्रो करने के लिए एक कटिंग लें और उसे पानी में रखें। 3-4 सप्ताह बाद आप देखेंगी कि उसमें से नई जड़ और छोटे-छोटे पत्ते निकलने लगे हैं।

स्नेक प्लांट को पानी में उगाने का आसान तरीका क्या है? (How To Grow Snake Plant In Water)

How To Grow Snake Plant In Water

मिट्टी में लगाए जाने वाले स्नेक प्लांट को आप पानी में उगा सकती हैं। इसके लिए आपको केवल इसके एक पत्ते की जरूरत होगी। हालांकि, इसे ग्रो होने में लगभग 2 महीने का वक्त लग सकता है। हवा को शुद्ध रखने के साथ ही यह पौधा होम डेकोरेशन का काम भी करता है।

मैक्सिकन पेटूनिया को पानी में कैसे ग्रो करें? (How To Grow Mexican Petunia Plant In Water)

अगर आप पत्तियों वाला नहीं बल्कि फूलों वाला पौधा लगाना चाहती हैं, तो मैक्सिकन पेटूनिया बेस्ट है। यह मिट्टी में उगने के साथ ही पानी में भी उतनी ही तेजी से बढ़ता है। मैक्सिकन पेटूनिया की 4-5 हफ्ते पुरानी कटिंग को पानी में लगाएं। इसे ग्रो होने में करीब 2 महीने होने का समय लगता है।

सिंगोनियम प्लांट को पानी में उगाने का सरल तरीका क्या है? (How To Grow Syngonium Plant In Water)

How To Grow Syngonium Plant In Water

अगर आप अपने घर को सजाने वाला पौधा खोज रही हैं, तो सिंगोनियम का प्लांट लगा सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे ग्रो करने के लिए आपको किसी प्रकार की खाद या मिट्टी की जरूरत नहीं होगी। आप केवल पानी की मदद से इसे उगा सकती हैं। इसकी कटिंग को पानी में डालकर 2 हफ्ते के लिए छोड़ दें।

पानी में पौधे लगाते समय ध्यान रखने वाली 3 जरूरी बातें (Important Things To Keep In Mind When Planting Plants In Water)

पानी में पौधे उगाते समय सबसे जरूरी है कि आप हर सप्ताह पानी बदलें। ऐसा करने से ऑक्सीजन बनी रहे और फंगस नहीं लगता है। हमेशा फिल्टर किए हुए पानी का उपयोग करें और ध्यान रखें कि केवल जड़ें पानी में हों, तना या पत्तियां नहीं।

इसे भी पढ़ें- सर्दी के मौसम में Tulsi की पत्तियों में लगने लगे हैं काले कीड़े, तो इन Gardening Hacks से मिनटों में करें दूर

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।