herzindagi
benefits of amhur powder

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत को भी फायदा पहुंचाता है अमचूर, जानें बड़े फायदे

आमचूर किचन का एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ आपके खाने में स्वाद जोड़ता है बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचाता है।
Editorial
Updated:- 2023-12-15, 17:23 IST

Amchur Powder: हमारे किचन में कई ऐसे मसालें हैं जो सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक है आमचूर। इसे हम खटाई के नाम से जानते हैं। कच्चे आम के गूदे को सुखाने के बाद उसे पीसकर जो पाउडर तैयार होता है वह अमचूर होता है। स्वाद में खट्टी अमचूर की एक चुटकी खाने में पड़ जाए तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वहीं आमचूर का पाउडर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपको कई गंभीर समस्याओं में फायदा पहुंच सकता है। आइए जानते हैं अमचूर सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है।

अमचूर पाउडर के फायदे 

amchur powder for weight loss

  • अमचूर का इस्तेमाल वजन घटाने में सहायक हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इससे चर्बी तेजी से बर्न होती है। इस लिहाज से वेट लॉस जर्नी में अमचूर लाभकारी विकल्प साबित हो सकता है।
  • पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी अमचूर मददगार हो सकता है। अमचूर में फाइबर की मात्रा पाई जाती है और फाइबर पाचन में सुधार करने में मदद करता है। इससे आंतों की सेहत अच्छी होती है और कब्ज जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है।
  • अमचूर में आयरन की रिच मात्रा होती है,जिन महिलाओं को एनीमिया की शिकायत है उनके लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकताहै। अमचूर में मौजूद अमचूर रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है। (शरीर में खून बढ़ाने के लिए क्या करें)

यह भी पढ़ें- सुबह उठने के बाद हरगिज न करें इन चीज़ों का सेवन, सेहत हो जाएगी खराब

amchur for iron

  • अमचूर दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल अमचूर में पोटेशियम की अधिकता होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में कारगर है। इस हिसाब से दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अमचूर पाउडर काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है। यह मधुमेह की जटिलताओं को रोकने या प्रबंधित करने में मददगार है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में इस तरह से करें अजवाइन का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।