Thu Feb 26, 2026 | Updated 04:01 AM IST
herzindagi
how to make thandai premix

How To Make Thandai Premix: होली पर घर में बना लें ये रेडीमेड पाउडर, 2 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी टेस्टी ठंडाई

Thandai Recipe For Holi 2026: होली का त्योहार आते ही घर में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। गुज‍िया, नमकपारे, रसगुल्‍ले और न जाने क्या-क्या बनाए जाते हैं। इसी बीच मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहता है। ऐसे में अगर आप मेहमानों को ठंडाई सर्व करने की सोच रही हैं तो बेहतर रहेगा क‍ि आप प्रीम‍िक्‍स पहले ही बना लें। हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं-
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 15:41 IST

Holi Special Drinks Recipe: होली का त्‍योहार नजदीक आ रहा है। इस द‍िन की तैयारी लोग काफी पहले से शुरू कर देते हैं। लोगों के घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। गुज‍िया, रसगुल्‍ला, च‍िप्‍स और पापड़ तो बनते ही बनते हैं। वहीं, होली वाले द‍िन रंग खेलते समय मेहमानों को कई तरह के ड्र‍िंक भी सर्व क‍िए जाते हैं। कोई रोज म‍िल्‍क सर्व करता है, ताे कुछ जगहों पर ठंडाई मेहमानों को दी जाती है।

हालांक‍ि, जब मेहमानों की भीड़ बढ़ती है तो बार-बार रसोई में जाकर ठंडाई बनाना थोड़ा मुश्‍क‍िल हो जाता है। ऐसे में होली का मजा भी बेकार लगने लगता है। इसके ल‍िए आप चाहें तो पहले से ही घर पर ठंडाई का प्रीम‍िक्‍स बना सकती हैं। इससे आप दो म‍िनट में ठंडाई बनाकर मेहमानों को दे पाएंगी और होली (Holi 2026) का मजा भी ले सकेंगी। आइए जानते हैं क‍ि ठंडाई प्रीम‍िक्‍स बनाने का आसान तरीका-

how to make thandai premix (2)

ठंडाई प्रीमिक्स में क्या-क्या डालें?

इस पाउडर को बनाने के लिए आपको कुछ ड्राई फ्रूट्स और मसालों की जरूरत पड़ेगी।

  • एक कप बादाम
  • एक कप काजू
  • एक कप पिस्ता
  • आधा कप खरबूजे के बीज
  • थोड़ा सा खसखस
  • सौंफ
  • इलायची पाउडर
  • काली मिर्च के दाने
  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
  • मिल्क पाउडर
  • पिसी हुई चीनी

यह भी पढ़ें- Barsana Holi 2026: होली पर जा रहीं हैं बरसाना, तो लड़कियां जरूर फॉलो करें ये सेफ्टी ट‍िप्‍स; नहीं बिगड़ेगा मजा

प्रीमिक्स कैसे तैयार करें?

  • सबसे पहले सारे मेवों को अलग-अलग साफ कर लें।
  • इसके बाद बादाम, काजू और पिस्ता को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।
  • अब खरबूजे के बीज, खसखस और सौंफ को पीस लें।
  • इसके बाद चीनी, काली मिर्च और सूखी गुलाब की पंखुड़ियां भी पीसकर तैयार कर लें।
  • अब इन्‍हें सबको एक साथ म‍िला दें।
  • बस आपका ठंडाई प्रीमिक्स तैयार हो गया है।
  • इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।

आपको बता दें क‍ि आप इसका इस्‍तेमाल स‍िर्फ होली पर ही नहीं बल्‍क‍ि कई द‍िनों तक कर सकती हैं। ये खराब नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें- Holi Holiday 2026: क्या 3 और 4 मार्च दोनों दिन बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? छुट्टी को लेकर जान लें सही अपडेट

2 मिनट में ठंडाई कैसे बनाएं?

अब जब होली पर मेहमान आएं तो एक गिलास में 2 से 3 चम्मच प्रीमिक्स डालें। उसमें ठंडा दूध मिलाएं और इसे अच्‍छे से म‍िक्‍स कर लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी भी मि‍ला सकती हैं। ऊपर से थोड़ी गुलाब की पंखुड़ियां या कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश कर दें।

ये तरीका भी करें ट्राई

हम आपको एक और तरीका बता रहे हैं। आपको ऊपर बताए गए तरीकों को ही फॉलो करना है, बस मेवों काे ड्राई रोस्‍ट कर लें। इससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी केसर भी मिला सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Holi Special Drinks: होली पर भांग-ठंडाई छोड़कर बनाएं ये 2 स्‍पेशल ड्र‍िंक, खुश हो जाएंगे मेहमान

how to make thandai premix (1)

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • अगर रोजाना के ल‍िए बना रही हैं तो चीनी न म‍िलाएं।
  • एयरटाइट ड‍िब्‍बे में ही स्‍टोर करें।
  • गीले चम्‍मच का इस्‍तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें- Almond Sweets For Holi 2026: होली पर बादाम से बनाएं ये 3 स्‍वीट्स, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान; अभी से सेव कर लें रेस‍िपी

तो अगर आप होली पर मेहमानों को ठंडाई सर्व करना चाहती हैं तो पहले से ही प्रीम‍िक्‍स बना कर रख लें। इससे आपका काम आसान हाे जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।