
Falahari Aloo Ki Sabzi: आज से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। नवरात्रि के पावन दिनों में जब हम नौ दिनों का उपवास रखते हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि सात्विक खाने में रोज-रोज क्या बनाया जाए, जो न केवल स्वाद में बेहतर हो बल्कि पेट भी भर जाए। कुट्टू की पूरी साबूदाना खिचड़ी, आलू हमेशा से व्रत का सबसे पसंदीदा रहा है, लेकिन हर बार वही सूखे आलू खाकर मन भर जाता है। अब ऐसे में आप चटपटे दही वाले आलू बना सकती हैं। यह डिश न केवल बनाने में बहुत आसान है बल्कि इसकी ग्रेवी का खट्टा-तीखा स्वाद भूख को शांत कर देता है। सबसे अच्छी बात कि इसे बनाने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है। नीचे पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी।


इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत के दौरान साबूदाने की खिचड़ी के बजाय बनाएं ये टेस्टी लौकी के पकोड़े, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने का करेगा मन
अगर आप व्रत हैं, तो दही वाले आलू बना सकती हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Shutterstock, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
व्रत वाली दही आलू बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी जब गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा डालें।
जीरा चटकने के बाद कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें।
अब इसमें हाथ से मोटे टूटे हुए उबले आलू डालकर 2-3 मिनट तक घी में हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें स्वाद के हिसाब से सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसके बाद गैस की फ्लेम लो कर गैस फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाएं।
अगर आप इसे चलाना छोड़ देंगी, तो गर्म आलू और घी में आकर दही फट सकता है।
अगर आपको तरी वाली सब्जी चाहिए, तो आधा कप पानी डालें।
उबाल आने तक पकाएं और फिर बारीक कटे हरे धनिया डालें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।